Headlines

IPL 2026: निडर वैभव सूर्यवंशी बेंगलुरु पर पड़े भारी (RR VS RCB)

गुवाहाटी में खेले गए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और राजस्‍थान रॉयल्‍स के मैच में वैभव सूर्यवंशी की बल्‍लेबाजी छाई रही।
  • ध्रुव जुरेल ने खेली 81 रन की पारी
  • सूर्यवंशी मैन ऑफ़ द मैच

विश्‍व क्रिकेट में अपनी छरप छोड़ते वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी में खेले गए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और राजस्‍थान रॉयल्‍स के मैच में वैभव सूर्यवंशी की बल्‍लेबाजी छाई रही। वैभव सूर्यवंशी छोटी उम्र में ही विश्‍व क्रिकेट लगातार नए कीर्तिमान स्‍थापित करते जा रहे हैं। अपनी तेज़तर्रार बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और वो जब तक क्रीज़ पर रहते हैं, गेंद बाउंड्री के बाहर ही नज़र आती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026:  मुकुल चौधरी आईपीएल का नया हीरो, कोलकाता रह गई सन्‍न (KKR VS LSG)

RR के लिए अकेले दम पर आसान बनाया मैच

RCB के साथ हुए मैच में भी वैभव सूर्यवंशी का यही अंदाज़ दिखा और अकेले ही अपने दम पर मैच को एकतरफ़ा बना दिया। RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए, लेकिन सूर्यवंशी ने इस बड़े लक्ष्‍य को 26 गेंदों में ही 8 चौकों और 7 छक्‍कों की मदद से 78 रन बनाकर छोटा बना दिया और RR को इस मैच को जीतने में कोई दिक्‍़कत नहीं हुई और राजस्‍थान 2 ओवर पहले ही मैच जीत गया।

94 पर 6 विकेट से 201 पर पहुंची RCB

RCB टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और 11 ओवर में 94 रन पर ही उसके 6 विकेट गिर गए थे। कप्‍तान रजत पाटिदार की 63 रन की सूझबूझ भरी पारी ने और आख़‍िरी में रोमारियों शैफ़र्ड की 22 और वेंकटेश अय्यर की 29 रन की पारी ने टीम को नामुमकिन लग रहे स्‍कोर को मुमकिन बनाते हुए 201 का आंकड़ा छू लिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: जायसवाल के धुम-धड़ाके से राजस्‍थान की यशस्वी जीत (RR VS MI)

RR की गेंदबाजी अंत में बिखरी

जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्‍नोई और ब्रिजेश शर्मा ने अच्‍छी गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए, लेकिन राजस्‍थान ने शुरू में जैसा दबाव बनाया था, वो आख़‍िरी तक क़ायम नहीं रख पाई और टीम को 200 से ज़्यादा का लक्ष्‍य तय करना पड़ा।

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की अहम साझेदारी

202 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए RR ने यशस्‍वी जायसवाल का विकेट जल्‍द ही गवां दिया, लेकिन उसके बाद राजस्‍थान ने मुड़कर कर नहीं देखा और वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में ही 108 रन की साझेदारी कर मैच को RCB से दूर ले गए। ध्रुव जुरेल ने जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाए और मैच को 6 विकेट से जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी को इस ज़बरदस्‍त प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुने गए।    

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message