IPL 2026: फ‍िर कमजोर कड़ी साबित हुई लखनऊ की बल्‍लेबाजी (RCB VS LSG)

लखनऊ बोर्ड पर बड़ा स्‍कोर करने में जूझ रही है और लक्ष्‍य का पीछा करने में भी उसके सामने मुश्‍क़‍िलें पैदा हो रही हैं।
  • बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीता मैच
  • हेज़लवुड की हुई RCB में वापसी

लखनऊ की कमजोर बल्‍लेबाजी

इस IPL में लखनऊ की बल्‍लेबाजी कमजोर कड़ी नज़र आ रही है। उनकी सलामी जोड़ी फ़ॉर्म में नजुर नहीं आ रही और मिडिल ऑर्डर भी कुछ ख़ास परफ़ॉर्मेंस नहीं दे पा रहे हैं। यहीं कारण है, कि लखनऊ बोर्ड पर बड़ा स्‍कोर करने में जूझ रही है और लक्ष्‍य का पीछा करने में भी उसके सामने मुश्‍क़‍िलें पैदा हो रही हैं। गुजरात से हुए मैच में लखनऊ 164 रन ही बना पाई थी, जिसे गुजरात ने 7 विकेट रहते जीत लिया था।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: गुजराज के प्रदर्शन ने मैच को बनाया आसान (LSG VS GT)

RCB के सामने LSG की जूझती बल्‍लेबाजी

बेंगलुरु के मैदान में भी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का यही हाल रहा है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी लखनऊ 20 ओवर में 146 रन पर ही सिमट गई। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी एक बार फ‍िर फ़्लॉप रही और मार्करम 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्‍तान रिषभ पंत और निकलस पूरन 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब्‍दुल समद तो खाता ही नहीं खोल पाए। मिचेल मार्श ने कुछ देर संघर्ष किया और 40 रन बनाकर आउट हो गए। आख़‍िर में आयुष बदोनी (38) और मुकुल चौधरी (39) रन का योगदान दिया, लेकिन ये नाकाफ़ी था।   

IPL में लौटे जोश हेज़लवुड

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) के लिए वापसी करते हुए जोश हेज़लवुड ने लखनऊ के बल्‍लेबाजों की परीक्षा ली। उन्‍होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया। इस प्रदर्शन से हेज़लवुड ने IPL में अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाया। इस IPL सीज़न के अपने पहले ही मैच में उन्‍हें मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्‍कार मिला।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: नूर अहमद के स्‍पिन में फ़ंसा केकेआर, मिली एक और हार (CSK VS KKR)

 RCB की शानदारी गेंदबाजी

RCB की गेंदबाजी में हेज़लवुड के अलावा रस‍िख सलाम दर ने ज़बरदस्‍त गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट, भुवनेश्‍वर कुमार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट और क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट लेकर लखनऊ को इस मैच से बाहर कर दिया।

विराट कोहली की संयम वाली पारी

147 के छोटे लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी RCB की तरफ़ से विराट कोहली की एक और संयम भरी पारी देखने को मिली। कोहली 1 रन से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए और 49 रन का योगदान दिया। हालांकि बेंगलुरु का पहला विकेट जल्‍दी गिर गया, लेकिन उसके बाद उन्‍होंने सधी हुई बल्‍लेबाजी करते हुए इस मुक़ाबले को 5 विकट से जीत लिया।

हालांकि प्र‍िस यादव ने एक ही ओवर में कप्‍तान रजत पटिदार और जितेश शर्मा को आउट कर मैच में थोड़ा रोमांच पैदा करने की कोशि‍श की, लेकिन इसके बाद  बिना जोखि‍म उठाए RCB ने आसनी से लक्ष्‍य प्राप्‍त कर लिया।  

टीमस्‍कोरविकेट
LSG20 ओवर में 14610
RCB15.1 ओवर में 1495

यह भह पढ़ें: IPL 2026: प्रफ़ुल्‍ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्‍थान के खेमे में मचाया तहलका (SRH VS RR)

More Posts

NEET पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

NTA को यूं तो निष्‍पक्ष परीक्षा कराने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जब वो ही गद्दार निकले, तब सोचने पर मजबूर होना पड़ता है, कि विश्‍वास किस पर करें?

IPL 2026 Winner: RCB की जीत में कौन-से सितारे ज़्यादा चमके?

इस IPL सीज़न में भी RCB के अंदर IPL टाइटल का जीतने का जज्‍़बा साफ़ दिखाई दिया और उनका ऑलराउंडर परफ़ॉर्मेंस इसका बड़ा उदाहरण है।

IPL फ़ाइनल 2026: लगातार दूसरी बार चैम्‍पियन बना बेंगलुरु, बड़े मैच का बड़ा खि‍लाड़ी विराट कोहली (GT VS RCB)

इस सीज़न की सबसे बेहतरीन टीम बनकर उभरी RCB ने हर प्रारूप में अपना उच्‍चतम प्रदर्शन किया। बेंगलुरु सही मायने में चैम्‍पियन की तरह खेली।

पश्‍चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना पर बढ़ी सख्‍ती, फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर सरकार का एक्शन

ममता सरकार के युग में वहां के नागरिक केंद्र की कई योजनाओं से वंचित थे। बीजेपी की सरकार आते ही पश्‍चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया गया है।

Send Us A Message