Headlines

IPL 2026: नूर अहमद के स्‍पिन में फ़ंसा केकेआर, मिली एक और हार (CSK VS KKR)

चेन्‍नई इससे पहले अपने पहले 3 मैच लगातार हार गई थी और उस पर जीतने का दबाव बढ़ने लगा था।
  • 32 रनों से जीती चेन्‍नई
  • 3 हार के बाद पटरी पर लौटती चेन्‍नई

चेन्‍नई के चेपॉक मैदान में चेन्‍नई सुपर किंग (CSK) एक बार फ‍िर जीतने में कामयाब रही और उसने लगातार 2 मैच जीतकर अंकतालिका में 4 अंक बिटोर लिए हैं। चेन्‍नई इससे पहले अपने पहले 3 मैच लगातार हार गई थी और उस पर जीतने का दबाव बढ़ने लगा था। चेपॉक में पहले दिल्‍ली को रोमांचक मैच में हराया और उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ख़‍िलाफ़ 32 रनों की आसान जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्रफ़ुल्‍ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्‍थान के खेमे में मचाया तहलका (SRH VS RR)

कोलकाता अभी भी पहली जीत की तलाश में

KKR ने टॉस जीतकर वहीं किया, जो बाक़ी टीम करती हैं, जी हां गेंदबाजी का फ़ैसला लिया, जो उसके लिए ग़लत साबित हुआ और वैसे भी जिस तरह से कोलकाता खेल रही है, वो चाहे पहले बल्‍लेबाजी करे या गेंदबाजी मामला मुश्‍क़‍िल लग रहा है और यही कारण है, कि कोलकाता अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

200 के अंदर रोका CSK को

KKR ने आख़‍िरी के ओवर में वापसी करते हुए CSK को 200 के अंदर रोक लिया और आजकल IPL में 200 रन के अंदर रोक लिया जाए, तो उसके अच्‍छी गेंदबाजी कही जाती है। CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए, जिसमें संजू सैमसन ने 48, डेवाल्‍ड ब्रेविस ने 41 और आयुष म्‍हात्रे ने 38 रन का मुख्‍य योगदान दिया। कोलकाता की तरफ़ से कार्तिक त्‍यागी को 2 विकेट मिले। इसके अलावा वैभव अरोरा, अनुकूल रॉय और सुनील नारायण को 1-1 विकेट मिला।    

शुरू से ही दबाव में KKR

193 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम शुरू से ही दबाव में आ गई। KKR की शुरूआत धीमी तो थी ही, वहीं 29 रन पर ही 2 विकेट गिर गए। सलामी बल्‍लेबाज फ़‍िन ऐलेन 1 रन बनाकर आउट हो गए और सुनील नारायण भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पारी को संभालते हुए कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे और अंगक्रिश रघुवंशी ने 50 रन की साझेदारी की, लेकिन जल्‍दी ही रहाणे 28 और अंगक्रिश 27 रन पर आउट हो गए और देखते-देखते टीम का स्‍कोर 79 पर 2 से 90 पर 6 हो गया। कैमरन ग्रीन एक बार फ‍िर कुछ ख़ास नहीं कर पाए और पहली ही गेंद पर 0 पर नूर अहमद का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: बेंगलुरु की ताबड़जोड़ बल्‍लेबाजी, मुंबई हारी बाजी (MI VS RCB)

CSK की सटीक गेंदबाजी

6 विकेट गिरने के बाद कोलकाता उभर नहीं पाया। रोमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह की 63 रन की साझेदारी भी KKR को मैच जीताने के लिए काफ़ी नहीं था। KKR की बल्‍लेबाजी अंतिम ओवरों तक धीमी रही। इसका श्रेय जाता है चेन्‍नई के गेंदबाजों को, जिन्‍होंने सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी का और कोलकाता को 20 ओवर में 160 रन ही बनाने दिए।

नूर अहमद की स्‍पीन में फ़सां KKR

नूर अहमद की स्‍पिन गेंदबाजी कोलकाता के ख़‍िलाफ़ चर्चा में रही, क्‍योकि नूर अहमद ने अपने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 4 विकेट लिए और मैच का रुख चेन्‍नई की तरफ़ मोड़ दिया। इसमें अजिंक्‍य रहाणे, रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन का महत्‍वपूर्ण विकेट शामिल था। नूर अहमद को इस प्रदर्शन के लिए मैच ऑफ़ द मैच चुना गया।

More Posts

खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? 10 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला

अब 10 जुलाई का इंतज़ार सभी को है, कि आख़‍िर न्‍यायालय खान सर को लेकर क्‍या फ़ैसला सुनाती है?

अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर

IPL में हमने देखा था, कि 250 रन बनाकर भी टीम सेफ़ महसूस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में 202 का लक्ष्‍य कहीं ज़्यादा आसान लग रहा होगा, लेकिन

PM मोदी ने जकार्ता से किया बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस

IIM बेंगलुरु भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रमुख क़दम है। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?

आस्‍था और विश्‍वास की चोरी में आज देश जानना चाहता है, कि ये आख़‍िर हुआ कैसे?

Send Us A Message