- 4 विकेट से जीती कोलकाता
- राजस्थान की बल्लेबाजी लड़खड़ाई
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आख़िरकार IPL 2026 में 6 मैच के बाद अपनी पहली जीत हासिल कर ही ली। लगातार हार के बाद कोलकाता के कप्तान और खिलाड़ियों पर सवाल उठने लगे थे और उठे भी क्यों ना, KKR इस IPL से बाहर होने के क़गार पर थी। हालांकि इस जीत के बाद भी उसे अपने आने वाले मुक़ाबलों में लगातार जीत हासिल करनी होगी।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्या जीता मैच हार गई चेन्नई (SRH VS CSK)
रिंकू सिंह का चला बल्ला
KKR के लिए अपनी पहली जीत दर्ज करना भी आसान नहीं रहा और एक समय तो ऐसा लगा, कि कोलकाता के हाथ से यह मैच भी निकल गया। रिंकू सिंह निका बल्ला अब तक ख़ामोश था और सही समय पर उनके बल्ले से निकले रन ने KKR की नैया पार लगाई। उनके नाबाद 53 रन के योगदान से 156 रन का लक्ष्य तय हो पाया। इनका बख़ूबी साथ दिया अनुकूल रॉय ने, जिन्होंने 29 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और रिंकू सिंह के साथ मिलकर 37 गेंदों में 76 रन की साझेदारी की।
KKR पर 156 का लक्ष्य भी भारी पड़ा
156 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता की हालत शुरू से नाज़ुक रही। KKR के सलामी बल्लेबाज टित शीफ़र्ट और कप्तान अजिंक्य रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए औरउनके पहले दो विकेट 5 रन पर ही गिर गए। इसके बाद पिछले मैच में फ़ॉर्म में लॉटे कैमरन ग्रीन और अंगक्रिश ने पारी को संभालना चाहा, लेकिन दोनों भी चलते बने और स्कोर हो गया 52 पर 4 विकेट। इसके बाद रोवमैन पॉवेल और रमणदीप सिंह भी आउट हो गए और स्कोर 13.3 ओवर में 85 पर 6 विकेट हो गया और KKR की मुश्क़िलें काफ़ी बढ़ गई थी।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: आख़िरी ओवर में मिलर के किलर शॉट ने दिल्ली की लगाई नैया पार (RCB VS DC)
गेंदों को समझ नहीं पाए RR के बल्लेबाज
इससे पहले राजस्थान रॉयल (RR) ने ईडन गार्डन के मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फ़ैसला किया और वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने ज़बरदस्त शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 81 रन जोड़ दिए थे और लग रहा था, कि RR 250 के स्कोर पर पहुंचता दिखाई दे रहा था और तभी अचानक विकटों की झड़र लग गई और एक-एक करके सभी बल्लेबाज दबाव में आउट होते रहे। RR 250 पहुंचने के बजाए 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाया।
वरुण चक्रवर्ती की घूमती गेंद
बड़े स्कोर पर पहुंच रही राजस्थान को रोकने में कई महीनों से गेंदबाजी में जूझ रहे वरुण चक्रवर्ती के अलावा कार्तिक त्यागी ने अहम भूमिका निभाई। वरुण ने जहां 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं त्यागी ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस तरह RR का पहला विकेट 81 पर गिरने के बावजूद पूरी टीम 155 तक ही पहुंच पाई। वरुण चक्रवर्ती को इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
| टीम | स्कोर | विकेट |
| RR | 20 ओवर में 155 | 9 |
| KKR | 19.4 ओवर में 161 | 6 |



