- 10 रन से चूक गई चेन्नई
- SRH की गेंदबाजी ने जिताया मैच
लगा की CSK की जीत पक्की है
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के 194 रन बनाने के बाद 195 रन का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग (CSK) ने जब 4.3 ओवर में ही 1 विकेट पर 66 रन बना लिए थे, तो लगा, कि चेन्नई लगातार आज तीसरा मैच जीतने वाली है, लेकिन तभी आयुष म्हात्रे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड का विकेट गिरा और चेन्नई का स्कोर 66 पर 3 विकेट हो गया। उसके बाद फ़ॉर्म में चल रहे सरफ़राज़ खान आए और उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 10.3 ओवर में 112 पहुंचा दिया। अब यहां से CSK को 57 गेंदों में 83 रन बनाने थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: आख़िरी ओवर में मिलर के किलर शॉट ने दिल्ली की लगाई नैया पार (RCB VS DC)
मैच का टर्निंग पॉइंट
57 गेंदों में 83 रन का लक्ष्य देखकर CSK फ़ैन्स और टीम को पूरा विश्वास था, कि यह बाज़ी अपनी झोली में आ जाएगी। यहीं से शुरू होता है टर्निंग पॉइट। सरफ़राज खान अचानक बड़ा शॉट खेलते हुए कैच थमा देते हैं। उसके बाद ख़तरनाक डेवाल्ड ब्रेविस स्पिन के ऊपर छक्का मारने के प्रयास में 0 पर आउट हो जाते हैं और स्कोर हो जाता है 113 पर 5 विकेट। यहां से दबाव अब CSK पर बढ़ने लगता है और SRH को जीत की उम्मीद दिखने लगती है।
CSK से जीत अब दूर जा रही थी
मैथ्यू शॉर्ट और शिवम दुबे के ऊपर मैच जीताने का दबाव आ गया। लगातार विकेट गिरने से CSK की रन गति धीमी हो गई। मैथ्यू शॉर्ट और शिवम दुबे ने बल्ला चलाया, लेकिन SRH के गेंदबाज भी हावी थे। इसके बाद दबाव में मैथ्यू शॉर्ट 148 के स्कोर पर और शिवम दुबे 154 के स्कोर पर आउट होते ही चेन्नई की जीतने की उम्मीद भी चलती बनी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन बना पाई और लक्ष्य से 10 रन से चूक गई।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्रफ़ुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्थान के खेमे में मचाया तहलका (SRH VS RR)
SRH की गेंदबाजी को जाता है जीत का श्रेय
हैदराबाद की पिच को देखते हुए कहा जा सकता है, कि 195 रन का लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था, क्योंकि हमने 20 ओवर 200 से ज़्यादा रन बड़े आराम से चेज़ होते देखे हैं। पिछले मैच में भी राजस्थान के साथ SRH के गेंदबाजों ने जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ख़ासकर प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने और देशभर में चर्चा में आए थे। इस मैच में भी हैदराबाद के गेंदबाजों ने दबाव में रहते हुए चेन्नई के लगातार अंतराल पर विकेट गिराकर 195 रन को मुश्क़िल बनाया।
एहसान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी की सही गेंदबाजी
इस मैच में एहसान मलिंगा ने 3 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट लेकर मैच को हैदराबाद की तरफ़ मोड़ दिया, वहीं शिवांग कुमार ने भले ही 1 विकेट लिया, लेकिन स्पिन में चेन्न्ई के बल्लेबाजों को फ़साए रखा और ब्रेविस का महत्वपूर्ण विकेट लिया।
अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन चमके
हैदराबाद की तरफ़ से बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 22 गेंदो में 59 रन बनाए। दूसरी तरफ़ हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रन की पारी खेलकर टीम को 194 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। CSK की बल्लेबाजी मिलीजुली रही और सबसे ज़्यादा मैथ्यू शॉर्ट ने 34 रन बनाए।
| टीम | स्कोर | विकेट |
| SRH | 20 ओवर में 194 | 9 |
| CSK | 20 ओवर में 184 | 8 |



