Headlines

IPL 2026: आख़‍िरी ओवर में मिलर के किलर शॉट ने दिल्‍ली की लगाई नैया पार (RCB VS DC)

मिलर को गुजरात से मिली हार का मलाल था, जो RCB के ऊपर 2 छक्‍कों के साथ बाहर निकला।
  • 6 विकेट से जीती दिल्‍ली
  • आख़‍िरी 6 गेंदों में चाहिए थे 15 रन

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) और दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) का मुक़ाबला पूरे रोमांच पर था। ऐसा नहीं था, कि स्‍कोर 200 के ऊपर था और उस लक्ष्‍य का पीछा करना था। RCB ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए, जिसे दिल्‍ली के लिए चेज़ करना आसान नहीं था।

आख़‍िरी ओवर में डेविड मिलर के 2 छक्‍के, ली गहरी सांस

याद होगा, कि गुजरात के साथ हुए मैच में दिल्‍ली को 2 गेंदों में 2 रन बनाने थे, लेकिन मिलर 2 रन नहीं बना पाए, जिसके बाद मिलर को इस हार का ज़‍िम्‍मेदार बताया गया, जो कहीं ना कहीं सही भी था। RCB के साथ दिल्‍ली को 6 गेंदों में 15 रन बनाने थे और डेविड मिलर ने तीसरी और चौथी गेंद पर 2 छक्‍का और पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम किया और पिछली ग़लती को सुधारते हुए राहत की सांस ली। मिलर को गुजरात से मिली हार का मलाल था, जो RCB के ऊपर 2 छक्‍कों के साथ बाहर निकला।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्‍या डेविड मिलर की ग़लत‍ी से हारी दिल्‍ली? (DC VS GT)

DC की सटीक गेंदबाजी

बेंगलुरु की तरफ़ से फि‍लि‍प सॉल्‍ट ने 63 रन की पारी खेली। साथ ही टिम डेविड ने 26 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्‍लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू पाया और टीम 175 रन स्‍कोरबोर्ढ पर लगा सकी। हालांकि RCB की शुरुआत अच्‍छी थी और पहले विकेट के लिए विराट कोहली और सॉल्‍ट ने 52 रन की साझेदारी की। DC की गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए।   

दबाव में निखरे केएल राहुल और ट्रिस्‍टन स्‍ट्ब्‍स

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दिल्‍ली शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और उसके 18 रन पर ही 3 विकेट गिर गए। ऐसे समय में केएल राहुल ने एक बार फिर ज़िम्‍मेदारी लेते हुए संकट से निकाला और 57 रन की सूझबूझ भरी पारी खेली। इसके अलावा ट्रिस्‍टन स्‍ट्ब्‍स ने भी दि‍ल्‍ली को हार के मुंह से बाहर निकालते हुए नाबाद 60 रन की मैच जीताऊ पारी खेली और उन्‍हें मैन ऑफ़ द मैच दिया गया। इसके अलावा अक्षर पटेल के 26 और मिलर के 26 रन भी महत्‍वपूर्ण रहा। DC ने यह मैच 6 विकट से जीता।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: KKR का बुरा हाल, लगातार पांचवीं हार (GT VS KKR)

भुवनेश्‍वर कुमार की घातक गेंदबाजी

बेंगलुरु की तरफ़ से भी सटीक गेंदबाजी हुई। भुवनेश्‍वर कुमार ने तो शुरुआती ओवर में कहर बरपाते हुए 3 विकेट निकाले और दिल्‍ली को दबाव में डाल दिया। हालांकि बेंगलुरु इस दौरान 4 विकेट ही निकाल पाई, लेकिन मैच का फ़ैसला अंतिम इोवर में ही हो पाया।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message