IPL 2026: KKR का बुरा हाल, लगातार पांचवीं हार (GT VS KKR)

इस IPL में कोलकाता 6 मुक़ाबले खेल चुका है, लेकिन जीत उससे कोसो दूर हो गइ है।
  • गुजरात 7 विकेट से जीता
  • शुभमन गिल की कप्‍तानी पारी

KKR का लगातार ख़राब प्रदर्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस IPL में अपनी पहली जीत के लिए तरस गया है। इस IPL में कोलकाता 6 मुक़ाबले खेल चुका है, लेकिन जीत उससे कोसो दूर हो गइ है। लगातार हार मिलने से कोलकाता की बॉडी लैंग्‍वेज भी कमजोर दिखने लगी है। उनका कोई भी खिलाड़ी अभी तक जीताऊ प्रदर्शन नहीं कर पाया है। बल्‍लेबाजी से लेकर गेंदबाजी भी ढीली नज़र आ रही है। KKR का इस IPL में आगे की राह और मुश्‍क़‍िल तो हो ही गई है, बल्‍कि आगे के लिए क्‍लाईफ़ाई करने पर भी संदेह होने लगा है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब का हल्‍ला बोल, मुंबई हुई पस्‍त (MI VS PBK)

KKR की ख़राब शुरुआत

अहमदाबाद के मैदान मे KKR ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी लेकर चौंकाने वाला निर्णय लिया। बल्‍लेबाजी करने उतरी KKR ने निर्णय को ग़लत साबित किया और उसके 32 रन पर ही 3 विकेट गिर गए। कप्‍तान अजिं‍क्‍य रहाणे पहले ही ओवर में 0 रन पर आउट हो गए। टिम शीफ़र्ट 19 और अंगक्रिश रघुवंशी 8 रन पर आउट हो गए। इस तरह KKR शुरू में ही दबाव में रही।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: फ‍िर कमजोर कड़ी साबित हुई लखनऊ की बल्‍लेबाजी (RCB VS LSG)

कैमरन ग्रीन की अच्‍छी कोशिश

कैमरन ग्रीन जो अभी तक बल्‍लेबाजी में कुछ ख़ास नहीं कर पा रहे थे, उन्‍होंने फ़ॉर्म में लौटते हुए कोलकाता की नैया पार लगाने की कोशिश की और 55 गेंदों में 79 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से कोलकाता 20 ओवर में 180 रन पर सिमट गई। ग्रीन का साथ दिया रोवमैन पॉवेल ने, जिन्‍होंने ग्रीन के साथ मिलकर 55 रन की साझेदारी की।

 रिकू सिंह का फ़्लॉप प्रदर्शन, KKR में दिख सकते हैं बड़े बदलाव

रिंकू सिंह इस IPL में पूरी तरह फ़्लॉप रहे हैं। उन्‍हें पिछले IPL प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिल रही है, लेकिन वह अभी तक बल्‍लेबाजी में टीम के काम नहीं आ पाए हैं। ऐसे कई खि‍लाड़ी हैं, जिनके कमजोर प्रदर्शन की वजह से कोलकाता फीकी नज़र आ रही है। इस हार के बाद हो सकता है, कि KKR में बड़ा बदलाव देखने को मिले।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: गुजराज के प्रदर्शन ने मैच को बनाया आसान (LSG VS GT)

शुभमन गिल की संयम भरी पारी

गुजरात टाइटंस (GT) ने 181 रन का पीछा बड़े संयम से किया और इस संयम में GT के कप्‍तान शुभमन गिल ने बड़ी भूमिका निभाई और अकेले ही मैच को गुजरात की तरफ़ मोड़ दिया। शुभमन ने 50 गेंदो में 86 रन की पारी खेली और शतक से चूक गए। इनका साथ दिया साई सुदर्शन (22), जॉस बटलर (25) और ग्‍लेन फि‍लिप्‍स (19) ने दिया और इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया।

रबाडा और सिराज की अच्‍छी गेंदबाजी

GT की गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन के देकर 3 विकेट लिया, वहीं सिराज ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं अशोक शर्मा ने भी 2 विकेट चटकाए। कगिसो रबाडा को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।     

More Posts

दिल्‍ली अग्‍निकांड: क्‍योंकि सवाल पूछना ज़रूरी है!

विकसित मतलब बड़ी-बड़ी बिल्‍डिंग तैयार करना नहीं है, बल्‍कि विकसित ईमानदारी, सच्‍चाई, मानवता और विचारधारा की नींव है।

दिल्‍ली अग्‍निकांड: होटल और लोगों को जलता देख भागा मालिक़, अब 4 दिन की पुलिस रिमांड में

हमारे देश में ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे, जहां अवैध रूप से ऐसे होटल चलाए जा रहे हैं। ऐसे होटलों में पैसा बचाने और मुनाफ़ा अधिक कमाने के लिए आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जाता है।

दिल्‍ली अग्‍निकांड: क्‍यों हुई 21 लोगों की मौत, क्‍या कोई देगा जवाब?

21 लोगों की मौत के अलावा 45 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सवाल यही उठता है, कि जांन गंवाने वाले और घायल हुए लोगों का कसूर क्‍या था?

क्‍या पश्चिम बंगाल में शुरू हो गई महिलाओं के लिए मुफ़्त बस सेवा?

बीजेपी लगातार राज्‍य में नई और रुकी हुई योजनाओं को लागू कर रही है। पिछली सरकार से जनता त्रस्‍त आ गई थी, जिसका असर वोट में दिखा।

Send Us A Message