Headlines

IPL 2026: अभिषेक शर्मा अकेले दिल्‍ली पर भारी (SRH VS DC)

हैदराबाद के मैदान में बस एक ही खिलाड़ी गरज़ रहा था, जिसका नाम है अभिषेक शर्मा।
  • अभिषेक ने खेली 65 गेंदों में 135 रन की पारी
  • 47 रन से जीती हैदराबाद

मैदान में गरजा अभिषेक शर्मा का बल्‍ला

हैदराबाद के मैदान में बस एक ही खिलाड़ी गरज़ रहा था, जिसका नाम है अभिषेक शर्मा। दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला ज़रूर लिया, लेकिन अभिषेक शर्मा की बल्‍लेबाजी ने इस मैच से दिल्‍ली को दूर कर दिया। अभि‍षेक शर्मा ने 135 रन की पारी में 10 चौके और 10 छक्‍के लगाए, मानो लग रहा था, कि आज चौकों और छक्‍कों का तुफ़ान आया है। ख़ास बात यह है, कि अभि‍षेक ने पूरे 20 ओवर खेले और नाबाद लौटे। उनकी इस पारी के बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मात्र 2 विकेट पर 242 रन बना डाले। इनका साथ ट्रैविस हेड (37), ईशान किशन (25) और हेनरिका क्‍लासेन (13 गेंदों में 37) ने दिया।  

यह भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई के सामने धराशायी हुई गुजरात, वर्मा का शतकीय तिलक (GT VS MI)

DC की बल्‍लेबाजी में 107 के स्‍कोर पर शुरू हुआ ड्रामा

243 रन का पीछा करने उतरी DC ने अपना पहला विकेट 21 पर पथुम निसांका के रूप में खो दिया, लेकिन उसके बाद केएल राहुल और नीत‍ीश राणा ने मोर्चा संभालते हुए 86 रन की साझेदारी की और एक समय स्‍कोर को 9.3 ओवर में 107 तक पहुंचा दिया था। ड्रामा इसके बाद शुरू हुआ 107 के स्‍कोर पर राहुल आउट हुए, उसके बाद इसी स्‍कोर पर नीत‍ीश राणा 57 के रन की पारी खेलकर आउट हो गए और इसके बाद आए डेविड मिलर पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए। यानी 107 के स्‍कोर पर ही 3 विकेट गिर गए और 107 पर 1 से 107 पर 4 विकेट हो गया। यहीं से दिल्‍ली के हाथ से मैच फ़‍िसल गया। पूरी टीम 20 ओपर 9 विकेट पर 195 रन बना पाई।

टीमस्‍कोरविकेट
SRH20 ओवर में 2422
DC20 ओवर में 1959

यह भी पढ़ें: IPL 2026: किंग की तरह खेली पंजाब, 21 छक्‍कों से लखनऊ को किया पस्‍त (PBK VS LSG)

SRH के ईसान मलिंगा गेंदबाजी में चमके

गेंदबाजी में ईसान मलिंगा एक बार फ‍िर चमके और SRH की जीत में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्‍होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा हर्ष दुबे ने 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए और दिल्‍ली की बल्‍लेबाजी को कमजोर कर दिया।    

More Posts

खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? 10 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला

अब 10 जुलाई का इंतज़ार सभी को है, कि आख़‍िर न्‍यायालय खान सर को लेकर क्‍या फ़ैसला सुनाती है?

अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर

IPL में हमने देखा था, कि 250 रन बनाकर भी टीम सेफ़ महसूस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में 202 का लक्ष्‍य कहीं ज़्यादा आसान लग रहा होगा, लेकिन

PM मोदी ने जकार्ता से किया बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस

IIM बेंगलुरु भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रमुख क़दम है। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?

आस्‍था और विश्‍वास की चोरी में आज देश जानना चाहता है, कि ये आख़‍िर हुआ कैसे?

Send Us A Message