IPL 2026: सैमसन के शतक के आगे, पतझड़ की तरह गिरे मुंबई के विकेट, बूरी हार (MI VS CSK)

मुंबई इंडियन्‍स (MI) और चेन्‍नई सुपरकिंग (CSK) IPL की मुख्‍य प्रतिद्वंदी मानी जाती हैं, क्‍योंकि ये दोनों टीमें सबसे ज़्यादा बार IPL जीतने वाली टीमें हैं।
  • IPL में संजू सैमसन का दूसरा शतक
  • अकील होसिन की दमदार गेंदबाजी

मुंबई इंडियन्‍स (MI) और चेन्‍नई सुपरकिंग (CSK) IPL की मुख्‍य प्रतिद्वंदी मानी जाती हैं, क्‍योंकि ये दोनों टीमें सबसे ज़्यादा बार IPL जीतने वाली टीमें हैं और फ़ाइनल में ये दोनों टीमें कई बार आपस में टकराती नज़र आई हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: राजस्‍थान की रॉयल जीत, लखनऊ का बुरा हाल (LSG VS RR)

फ़ॉर्म से जूझती MI 

मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मुंबई इंडियन्‍स (MI) और चेन्‍नई सुपरकिंग (CSK) के बीच मुक़ाबले में चन्‍नई ने मुंबई को हर तरह से पटकनी दी। मुंबई गेंदबाजी और बल्‍लेबाजी दोनों में फ़्लॉप साबित हुई या यह भी कह सकते हैं, कि मुंबई को बूरी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई अबतक 7 मैचों में सिर्फ़ 2 मैच ही जीत पाई है, जो बताता है, कि मुंबई के प्रदर्शन में पहले के मुक़ाबले काफ़ी गिरावट आई है। उसके मुख्‍य गेंदबाज और मुख्‍य बल्‍लेबाज दोनों ही फ़ॉर्म में नहीं दिख रहे।

अकेले MI पर भारी संजू सैमसन

एक बार फ‍िर संजू सैमसन का बल्‍ला जमकर बोला और इस IPL का दूसरा शतक अपने नाम किया और ख़ास बात यह है, कि शतक बनाते समय यह दोनों बार नाबाद रहे और दोनों बार टीम को जीत मिली। यह बताता है, कि वो जब भी अच्‍छा खेलते हैं, तो टीम का प्रदर्शन भी बेहतर होता है। सैमसन ने अपनी 54 गेंद की पारी में नाबाद 101 रन बनाए और 10 चौके और 6 छक्‍के लगाए। उन्‍होंने अकेले अपने दम पर टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 के स्‍कोर तक पहुंचाया, वरना सैमसन के अलावा कोई भी बल्‍लेबाज 25 के स्‍कोर तक भी नहीं पहुंच पाया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेपॉक में चला चेन्‍न्‍ई का जादू, थम गया हार का सिलसिला (CSK VS DC)

मुंबई की ख़राब शुरुआत

अपने ही मैदान में जब MI लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी, तो मुंबई की पिछली परफ़ॉर्मेंस को देखते हुए लगा, मुंबई क़रारा जवाब देगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। MI ने 11 रन पर ही 3 विकेट गवां दिए, जिसमें क्‍विंटन डी कॉक का महत्‍वपूर्ण विकट भी शामिल था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और पिछले मैच के हीरो तिलक वर्मा ने पारी को अच्‍छे से आगे बढ़ाया और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 73 रन जोड़े और उम्‍मीद बरक़रार रखा।

पतझड़ की तरह बहे MI के विकेट

एक समय मुंबई का स्‍कोर 11 पर 3 विकेट से 84 पर 3 हो गया था, लेकिन इसके बाद मुंबई की बल्‍लेबाजी धराशायी हो गई। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच की साझेदारी जैसे ही टूटी, उसके बाद विकटों की पतझड़ लग गई। 84 पर 3 विकेट से MI 19 ओवर में 104 पर सिमट गई और मुंबई को 103 रन की सबसे बडी हार का सामना करना पड़ा।

अकील होस‍िन की फ़‍िरकी में फंसी MI

चेन्‍नई की गेंदबाजी में अकील होसि‍न ने तहलका मचाते हुए मुंबई के अच्‍छे-अच्‍छे बल्‍लेबाजों को पटखनी दी। चेन्‍नई की तरफ़ से गेंदबाजी की शुरुआत करने आए अकील होसि‍न ने अपने पहले ही ओवर में दानिश मलेवर को 0 पर चलता किया। उसके बाद अपने दूसरे ओवर में नमन धीर को 0 पर चलकता किया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की साझेदारी जब बढ़ रही थी, उस समय होसि‍न को दोबारा गेंद थमाई गई और उन्‍होंने अपने तीसरे ओवर में तिलक वर्मा (37) को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। इसके बाद चौथे ओवर में सूर्यकुमार यादव (36) को भी चलता किया। इस तर‍ह अकील होसिन ने मुंबई के बल्‍लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।

टीमस्‍कोरविकेट
CSK20 ओवर 2076
MI19 ओवर में 10410

More Posts

बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण में अब तक की रिकॉर्ड वोटिंग

पश्‍चिम बंगाल चुनाव ने वोटिंग के मामले में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होना था।

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किया घोषित,कशिश और अंशिका प्रथम

इस रिजल्‍ट को बोर्ड मुख्‍यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया है।

मिर्ज़ापुर में भीषण सड़क हादसा: रूह कंपा देगी 11 लोगों की दर्दनाक मौत

हादसा इतना भीषण था, कि कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

आज कहां-कहां हो रहे हैं चुनाव, कितनी सीटो पर है टक्‍कर, कितना चाहिए बहुमत?

इस वर्ष की शुरुआत से ही असम, केरलम, पुडुचेरी, पश्‍चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी माहौल बना रहा । ख़ासकर बंगाल चुनाव की चर्चा तो हमेशा पूरे देश में रहती है।

Send Us A Message