IPL 2026: ईशान किशन की पारी, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर पड़ गई भारी (RR VS SRH)

इस IPL में दूसरी दफ़ा दोनों का आमना-सामना हुआ, लेकिन दोनों बार SRH ने बाज़ी मार ली है।
  • 229 रन के लक्ष्‍य का किया पीछा
  • पंजाब ने 265 रन का पीछा कर बनाया था इतिहास

250 जैसे रन भी सेफ़ नहीं

दिल्‍ली की तरह ही जयपुर के मैदान में एक और बड़ा रन चेज़ देखने को मिला। यह बड़े-बड़े रन चेज़ यह बताते हैं, कि अब 250 जैसे रन भी सेफ़ नहीं रहे। एक ज़माना था जब 20 ओवर में 150 रन भी चेज़ करना आसान नहीं हुआ करता था। शायद उस दौर की गेंदबाजी अव्‍वल नंबर की हो और आज गेंदबाजी का स्‍तर गिर गया हो। ख़ैर जो भी हो दिल्‍ली के ख़‍िलाफ़ पंजाब ने इतिहास रचते हुए 265 रन के लक्ष्‍य का पीछा किया, वहीं राजस्‍थान के खिलाफ़ हैदराबाद ने 229 रन आसानी से चेज़ कर लिए। इस IPL में दूसरी दफ़ा दोनों का आमना-सामना हुआ, लेकिन दोनों बार SRH ने बाज़ी मार ली है।  

यह भी पढ़ें: IPL 2026: वाह पंजाब तुस्‍सी कमाल कर दित्‍ता (DC VS PBK)

ईशान बने हैदराबाद के किशन

229 के बड़े लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपना पहला विकेट ट्रेविस हेड के रूप में पहले ही ओवर में गवां दिया और कप्‍तान ईशान किशन को जल्‍दी ही मैदान में उतरना पड़ा। शुरू के कुछ ओवर संभलकर खेलने के बाद किशन ने फिर मुड़कर नहीं देखा। ग्राउंड के चारों ओर किशन ने जमकर रन बनाए और 11 चौकों और 3 छक्‍कों की मदद से 31 गेंदों में ही 74 रन बना डाले और टीम को लक्ष्‍य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। साथही मैच ऑफ़ द मैच भी अपने नाम किया।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की मैच विनिंग साझेदारी

7 रन के स्‍कोर पर 1 विकेट गिरने के बाद दोनों ने पारी को ना सिर्फ़ संभाला बल्‍कि मैच भी राजस्थान रॉयल्‍स (RR) के हाथों से छीन लिया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर 55 गेंदों में 132 रन की साझेदारी कर दी। अभिषेक शर्मा ने भी हमेंशा की तरह तेज़ खेलते हुए 29 गेंदों में 57 रन बना डाले। जब अभिषेक शर्मा आउट हुए तो उस समय SRH का स्‍कोर 10 ओवर में ही 139 रन हो गए थे। SRH ने 229 रन का पीछा 9 गेंद शेष रहते ही 5 विकेट से जीत लिया।  

यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्रफ़ुल्‍ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्‍थान के खेमे में मचाया तहलका (SRH VS RR)  

शतकवीर वैभव सूर्यवंशी

SRH के ख़‍िलाफ़ 15 वर्षाय वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्‍ले से बेख़ौफ़ रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही पूरी दुनिया में अपने बल्‍ले का रंग जमाया है। वो हमेंशा तेज़ और बेख़ौफ़ बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और SRH के ख़िलाफ़ यही देखने को मिला। उन्‍होंनें मात्र 37 गेंदों में ही 103 रन बना डाले, जिसमें 12 छक्‍के और 5 चौके लगाए, लेकिन ईशान की 31 गेंदों में 74 रन की पारी वैभव सूर्यवंशी के शतक पर भारी पड़ गई।    

More Posts

बदल रहा गोरखपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया विकास का एक और उद्घाटन

यह दशकों पहले वाला गोरखपुर नहीं रहा, जहां सड़क पर गड्ढे और कूड़े के ढेर देखने को मिलते थे।

IPL 2026: वाह पंजाब तुस्‍सी कमाल कर दित्‍ता (DC VS PBK)

पंजाब का यह प्रदर्शन यह बताता है, कि पंजाब इस बार ख़‍िताब जीतने के पक्‍के इरादे से मैदान में उतरी है।

बिहार की बदलती बयार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की बिहार यात्रा

पिछले कुछ महीनों में बिहार की बयार में काफ़ी बदलाव देखने को मिला है। क़रीब 2 दशक तक बिहार के मुख्‍यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने जब अचानक राज्‍यसभा मे जाने का फ़ैसला किया

I-PAC मामला: ममता बनर्जी के दखल से नाराज़ सुप्रीम कोर्ट

I-PAC रेड के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले में दखल देने की कोशि‍श की, जिससे सुप्रीम कोर्ट कड़ी नाराजगी जताई है।

Send Us A Message