Headlines

IPL 2026: हैदराबाद की मुश्‍क़‍िल बने कगिसो रबाडा, 86 पर ढेर (GT VS SRH)

200 से ज़्यादा रन बनने वाले IPL के इस दौर में 169 का लक्ष्‍य छोटा लगता है, लेकिन घ़़ूमती हुई गेंदों के आगे रन बनाना आसान नहीं था।
  • गुजरात ने दिया था 169 का लक्ष्‍य
  • रबाडा को मैन ऑफ़ द मैच मिला

गंदबाजों के नाम रहा मुक़ाबला

गुजरात टाइटंस (GT) बनाम (SRH) का मुक़ाबला गेंदबाजों के नाम रहा। इस मैच में 200 रन नहीं, बल्‍कि घूमती हुई गेंदे देखने को मिली, जहां रन बनाना आसान नहीं था। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए GT ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए। गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिच पर साई सुदर्शन के 61 और वॉशिंगटन सुदर के 50 रन काफ़ी अहम थे।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रोमांचक मुक़ाबले में भुवनेश्‍वर कुमार ने दिलाई बेंगलुरु को जीत, मुंबई बाहर (RCB VS MI)

SRH की कसी गेंदबाजी

SRH ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए GT को 168 रन पर रोक दिया। गेंदबाजी में कप्‍तान पैट कमिंस ने तो 4 ओवर में मात्र 20 रन ही दिए और 1 विकेट लिया। इसके अलावा प्रफ़ुल्‍ल हिंगे ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा साकिब हुसैन ने भी 2 विकेट लिए।

कगिसो रबाडा का स्‍विंग और बाउंसर

200 से ज़्यादा रन बनने वाले IPL के इस दौर में 169 का लक्ष्‍य छोटा लगता है, लेकिन कगिसो रबाडा जब गेंदबाजी करने उतरे तो, हैदराबाद की मुश्‍क़‍िलें ज़्यादा बढ़ गई। रबाडा ने अपने पहले 3 ओवर में ही 3 विकेट लेकर SRH की कमर तोड़ दी। मोहम्‍मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड का बड़ा विकेट झटक लिया और हैदराबाद के 32 रन पर ही 4 विकेट गिर गए। जेसन होल्‍डर ने भी ज़बरदस्‍त गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 3 वि‍केट लिए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: दिल्‍ली का जज्‍़बा, धर्मशाला में दी पंजाब को शिकस्‍त (PBK VS DC)

SRH की 82 रन से हार

SRH की पूरी टीम GT की घातक गेंदबाजी के सामने 86 रन पर ढेर हो गई। हैदराबाद का कोई भी बल्‍लेबाज 20 रन आंकड़ा नहीं छू पाया। गुजरात ने यह मुक़ाबला 82 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ GT अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। कगिसो रबाडा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।  

टीमस्‍कोरविकेट
GT 20 ओवर में 1685
SRH 14.5 ओवर में 86ऑल ऑउट

Photo Credit: IPL

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message