Headlines

पश्‍चिम बंगाल में आज़ादी के बाद पहली बार BJP का शपथ ग्रहण

बंगाल की जनता को एक ऐसी राजनीति से आज़ादी मिली जहां विकास हुआ, लेकिन डर का, हिंसा का और महिलाओं के साथ अत्‍याचार का।
  • शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिमबंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल आर एन रवि ने दिलाई शपथ

बंगाल में हुआ नए सूरज का उदय

बंगाल की राजनीति में आख़‍िर वो सुबह आ ही गई, जिसका कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) इंतज़ार कर रही थी। इसे सिर्फ़ बीजेपी की जीत के रूप में नहीं देखा जा रहा, बल्‍कि इसे बंगाल की जनता की जीत कहा जा रहा है। बंगाल की जनता को एक ऐसी राजनीति से आज़ादी मिली जहां विकास हुआ, लेकिन डर का, हिंसा का और महिलाओं के साथ अत्‍याचार का। यहां सिंडीकेट हावी था, भ्रष्‍टाचार के चरम पर था, करोड़ो के घोटाले हुए, सरकारी कर्मचारियों और युवाओं की अनदेखी हुई।

यह भी पढ़ें: “बंगाल का नायक कौन- शुभेंदु अधिकारी”

शुभेंदु अधिकारी बने भाजपा के पहले मुख्‍यमंत्री   

पश्‍चिम बंगाल में शपथ ग्रहण के साथ ही अंधकार ख़त्‍म हआ और नई सुबह का उदय हुआ है। यह शपथ ग्रहण इसलिए भी ख़ास है, क्‍योंकि आज़ादी के बाद यह पहली बार है जब पश्‍चिम बंगाल में बीजेपी का मुख्‍यमंत्री है और शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में भाजपा के पहले मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली, जिसका शाक्षी ब्रिगेड परेड ग्राउंड बना। राज्यपाल आरएन रवि ने शुभेंदु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। इसके अलावा NDA के दूसरे वरिष्ठ नेताओं का भी अभिवादन किया।

शपथ ग्रहण में सबसे ज़्यादा क्‍या रहा चर्चा में?

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद एक चीज़ जो काफ़ी चर्चा में रही। जब वो शपथ लेने के बाद उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मिल रहे थे तब उन्‍होंने अपना भगवा गमछा उनके गले में पहनाकर उनका अभि‍वदन किया। यह पल काफ़ी ख़ास रहा। इसे पश्‍चिम बंगाल में एक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, जैसे उत्‍तर प्रदेश में माफ़‍ियाओं का हुआ, वही बंगाल में भी होगा।    

यह भी पढ़ें: आख़‍िर क्‍यों हार गई बंगाल की इतनी बड़ी पार्टी TMC?

शुभेंदु अधि‍कारी के अलावा किस-किस ने ली शपथ?

शुभेंदु अधि‍कारी के अलावा इस शपथ ग्रहण में पश्चिम बंगाल के अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके अंतर्गत दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक जैसे चर्चित चेहरों ने मंत्री के तौर पर शपथ ली। अनुमान है, कि दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल पश्‍चिम बंगाल के उपमुख्‍यमंत्री होंगे।

कौन-कौन से नेता मौजूद थे  

पश्‍चिम बंगाल के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण के दौरान NDA के नामी नेता मंच पर नज़र आए। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, केंद्रीय मंत्री शि‍वराज चौहान, बिहार के मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी सह‍ित अन्‍य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message