Headlines

IPL 2026 Winner: RCB की जीत में कौन-से सितारे ज़्यादा चमके?

इस IPL सीज़न में भी RCB के अंदर IPL टाइटल का जीतने का जज्‍़बा साफ़ दिखाई दिया और उनका ऑलराउंडर परफ़ॉर्मेंस इसका बड़ा उदाहरण है।
  • फ़ाइनल में विराट कोहली की विराट बल्‍लेबाजी
  • भुवनेश्‍वर कुमार की गेंदबाजी का नया आयाम

दूसरी बार RCB चैम्‍पियन

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) ने एक बार फिर IPL का ख़‍िताब अपने नाम कर लिया है। फ़ाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देकर RCB ने लगातार दूसरी बार IPL टाइटल अपने नाम किया। 18 वर्षों में जिस IPL ख़‍िताब के लिए तरसती रही, उसे लगातार 2 बार IPL टॉफ़ी उठाने का मौक़ा मिला। ये यूंही नहीं हुआ इसके पीछे ख़‍िलाड़‍ियों का प्रदर्शन काफ़ी अहम रहा। इस IPL सीज़न में भी RCB के अंदर IPL टाइटल का जीतने का जज्‍़बा साफ़ दिखाई दिया और उनका ऑलराउंडर परफ़ॉर्मेंस इसका बड़ा उदाहरण है।

यह भी पढ़ें: IPL फ़ाइनल 2026: लगातार दूसरी बार चैम्‍पियन बना बेंगलुरु, बड़े मैच का बड़ा खि‍लाड़ी विराट कोहली (GT VS RCB)

लीग मैच में टॉप पर रही RCB

लीग मैच में सिर्फ़ 5 मैच हारकर RCB 18 अंक और बेहतर रनरेट की वजह से पॉइंट्स टेबल पर सबसे टॉप रही। इसके बाद प्‍लेऑफ़ व फ़ाइनल में भी बेंगलुरु ने अपनी बादशाहत कायम रखी। गुजरात को पहले प्‍लऑफ़ में आसानी से हराया और उसके बाद फ़ा़इनल में भी मुक़ाबले को एकतरफ़ा बनाकर आसान जीत हासिल की। इस जीत में एक नहीं बल्‍कि RCB से जुड़े हर खि‍लाड़ी और मैनेजमेंट का योगदान रहा।

इस बीच कुछ खि‍लाड़‍ियों का प्रदर्शन काफ़ी शानदार रहा, जिन्‍होंने RCB की जीत में अहम भूमिका निभाई और इस IPL सीज़न में काफ़ी चर्चा बटोरी। ये रहे उन खि‍लाड़ि‍यों के नाम:

1) विराट कोहली: RCB की जीत में विराट कोहली ने बता दिया, कि क्रिकेट के मैदान में वो महान खि‍लाड़ी क्‍यों हैं। पहले मैच से लेकर फ़ाइनल मैच के सफ़र तक विराट कोहली के बल्‍ले ने जमकर रन बिटोरा। विराट ने इस आईपीएल के 16 मैच में 675 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शानदार शतक शामिल है। इससे पता चलता है, कि उनके रनों की भूख अभी कम नहीं हुई है और इसका फ़ायदा RCB को मिला।

2) कप्‍तान रजत पाटीदार: रजत पाटीदार RCB के अब सबसे सफ़ल कप्‍तान बन गए हैं। मैदान में उन्‍होंने ज़बरदस्‍त कप्‍तानी तो की ही, वहीं बल्‍ले से भी विपक्षी टीम को धराशायी किया। उनकी तेज़तर्रार बल्‍लेबाजी चर्चा में रही। प्‍लेऑफ़ के क्‍वॉलिफ़ायर-1 में गुजरात के साथ खेली गई 33 गेंदों में 93 रन की पारी यादागार रही।  

3) भुवनेश्‍वर कुमार: RCB की गेंदबाजी में भुवनेश्‍वर कुमार की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है। भुवनेश्‍वर कुमार ने अपने परफ़ॉर्मेंस से बता दिया, कि उनको नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। उनकी स्‍विंग होती गेंदों ने अच्‍छे-अच्‍छे बल्‍लेबाजों को इस IPL में परेशान किया। भुवनेश्‍वर ने शानदार 28 विकेट तो लिए ही, वहीं बल्‍लेबाजों को ख़ुलकर खेलने नहीं दिया।   

4) रसिक सलाम डार: इस गेंदबाज ने भी अपनी गेंदबाजी से सबको आकर्षि‍त किया और बेंगलुरु की जीत में अपना भरपूर योगदान दिया। प्‍लेऑफ़ हो या फ़ाइनल मुक़ाबला, दोनों मैच में रसिक ने विकेट निकाले। गुजरात के साथ फ़ाइनल में सबसे कामयाब गेंदबाज रहे और सबसे ज़्यादा 3 विकेट अपने नाम किए और मात्र 27 रन दिए।    

5) क्रुणाल पांड्या: इस IPL सीज़न में क्रुणाल पांड्या ने टीम के लिए ऑलराउंडर की भूमिका में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया। क्रुणाल पांड्या ने स्‍पिन के ज़रिए 14 विकेट लिए और जहां ज़रूरत पड़ी, तो बल्ले से रन भी बटोरे। उन्‍होंने बल्‍ले से 226 रन बनाए। उनका बेस्‍ट बॉलिंग 16 रन देकर 2 विकेट रहा।

6) जोश हेज़लवुड: RCB की टीम का अहम हिस्‍सा रहे जोश हेज़लवुड अपनी सटीक लाइन-लेंथ गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और बल्‍लेबाज को रोक के रखना उन्‍हें बख़ूबी आता है। इस सीज़न में दिल्‍ली के साथ लिए गए उनके 4 विकेट शानदार थे, जिसमें दिल्‍ली मात्र 75 रन पर ढेर हो गई थी।

इसके अलावा भी कई खि‍लाड़‍ियों ने टीम में अपना योगदान दिया, जैसे टिम डेविड, जितेश शर्मा, देवदत्‍त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर और जेकब डफ़ी। RCB इस बार चैम्‍पियन की तरह खेली।   

Photo Credit: X/ RCB

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message