Headlines

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा में सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के गोरखपुर सेंटर का उद्घाटन किया।
  • प्रदेश के डिजिटल विकास के लिए अहम
  • जल्‍द होगा पहले सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का शुभारंभ

गीडा में एसटीपीआई का उद्घाटन

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के गोरखपुर सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री ने कहा, कि यह टेक्नोलॉजी पार्क युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने वाला सशक्त मंच सिद्ध होने वाला है और प्रदेश के डिजिटल विकास और टेक्नोलॉजी आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

Photo: Uttar Pradesh CM Office

यह भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का जापान-सिंगापुर दौरा: यह नया अध्‍याय है उत्‍तर प्रदेश का

आज के युवाओं में टेलेंट की कमी नहीं

उद्घाटन के समय योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि आज के यूथ में बहुत ज़्यादा सामर्थ्‍य और योग्‍यता है और युवाओं के टैलेंट को जब टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने का काम किया जाता है, तो वही युवा अपनी प्रतिभा को कई गुना तेज़ी के साथ आगे बढ़ाने में सफल होता है।

Photo: Uttar Pradesh CM Office

पहले सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का होगा शुभारंभ

सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स के अलावा मुख्यमंत्री 15 अप्रैल को गोरखपुर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के होने वाले शुभारंभ पर भी सबका ध्‍यान खींचा। यह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में तैयार किया गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि ये सभी कार्यक्रम बताते हैं, कि अब केवल हार्डवेयर में ही नहीं, बल्कि सॉफ़्टवेयर में भी पूर्वी उत्तर प्रदेश का युवा अपनी योग्‍यता का परिचय वैश्विक मंच पर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Photo: Uttar Pradesh CM Office

यह भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश में रखी गई आत्‍मनिर्भर भारत की नई नींव

हमें मानसिक रूप से रहना होगा तैयार

मुख्यमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा करते हुए प्रदेश की जनता से कहा, कि अगर यह संघर्ष लंबा चला, तो इससे हर व्यक्ति का जीवन प्रभावित होगा, इसलिए हमें मानसिक रूप से इसके लिए तैयार रहना होगा। पिछले दो-तीन दिनों से पेट्रोल पंप पर लग रही लंबी कतारों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा, कि अफ़वाहों पर ध्यान ने दें। पेट्रोल और डीज़ल तभी भरवाएं जब आवश्यक हो, नहीं तो पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगाने की कोई आवश्‍यकता नहीं है, क्‍योंकि देश में भरपूर मात्रा में तेल का स्‍टॉक है।

Photo: PBSHABD

बुकिंग करने के बाद मिल जाएगा सिलेंडर

इसके अलावा एलपीजी पर भी योगी आदित्यनाथ खुलकर बोले। उन्‍होंने कहा, कि गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की कोई ज़रूरत नहीं है, सही समय पर बुकिंग करने के बाद सिलेंडर आपके घर तय समय पर पहुंच जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने आश्‍वासन दिया, कि उनकी सरकार ने सभी ज़‍िला प्रशासन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं और एलपीजी की होम डिलीवरी पहले की तरह लागू रहेगी।

Video: PBSHABD

लोग गुमराह करेंगे

गोरखपुर में आज एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कि इसी प्रकार कुछ लोग अफ़वाहें फ़ैलाकर माहौल ख़राब करने और अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, राज्य के लोग इन अफ़वाहों पर बिल्‍कुल ध्यान नहीं दें।

यह भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश की प्रगति में नए अध्‍याय को जोड़ती नमो भारत और मेरठ मेट्रो

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message