Headlines

अफ़वाह ने लगाई पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें, इंडियन ऑयल ने कहा तेल की कोई कमी नहीं

अफ़वाह ऐसी चीज़ है, जो बरसो से बेवजह के संकट ही पैदा करते आई। इन अफ़वाहों के चक्‍कर में इंसान अपने ही पैर पर कुल्‍हाड़ी मारता है।
  • संसद में प्रधानमंत्री ने कहा, कि तेल और एलपीजी की कमी नहीं
  • ज़रूरत से ज़्यादा ख़रीदे गए पेट्रोल

तेल की कमी की अफ़वाह

आज देश में एक अफ़वाह ने जोर पकड़ लिया, कि देश में तेल की कमी हो गई है और तेल के दाम बढ़ रहे हैं। इससे जुड़ी कई तस्‍वीरें भी देखी गई और वीडियो भी दिखाए गए। इस अफ़वाह के फ़ैलते ही देश के कई हिस्‍सों में लंबी क़तारे देखी गई। यह क़तारे इतनी लंबी थी, कि पेट्रोल भराने में घंटो का समय लग रहा था। ये हालात तब पैदा हुए जब देश में पेट्रोल प्रयाप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध है, लेकिन अफ़वाह ऐसी चीज़ है, जो बरसो से बेवजह के संकट ही पैदा करते आई। इन अफ़वाहों के चक्‍कर में इंसान अपने ही पैर पर कुल्‍हाड़ी मारता है।

PBSHABD

संसद में प्रधानमंत्री का युद्ध पर संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वयं पहले लोकसभा और उसके बाद राज्‍यसभा में पश्‍चिम एशि‍या युद्ध के बीच संबोधन में हर पहलू पर खुलकर चर्चा की और इस बात की भी पुष्‍टि करते हुए बताया, कि देश में तेल और एलपीजी की पर्याप्‍त मात्रा उपलब्‍ध है और हमारी कोशि‍श है, कि देश की मूलभूत ज़रूरतें पूरी होती रहे, एस पर कोई संकट ना आए। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया, कि सरकार देश की हर ज़रूरत को पूरा करने की हर संभव प्रयास कर रही है। इसके बावजूद देश के नागरिक अफ़वाहों पर यक़‍िन कर सबकी मुश्‍क़‍िलें बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें: देश में LPG की क़‍िल्‍लत! कितना सच?

पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी हैरान

पेट्रोल देते समय पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी हैरान थे, कि अचानक इतनी भीड़ क्‍यों, क्‍योंकि तेल पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध होते हुए भी लंबी क़तारें लगी हुई थी, मानों लग रहा था, कि कल से देश में पेट्रोल ही नहीं मिलेगा। जबकि सरकार ने युद्ध के शुरू से ही देशवासियों के हित को गंभीरता से लिया है और पूरी कोशि‍श रही, कि स्‍ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से जहाज भारत की पहुंचे। इसके बावजूद लंबी क़तारे लगना सबको हैरान करने वाली थी। पेट्रोल कर्मचारी बोल भी रहे थे, कि आप कल आए तो कल भी पेट्रोल मिलेगा। तेल की मात्रा भरपूर है। बावजूद इसके लोग 10-लीटर, 6-लीटर और 5-5-लीटर पेट्रोल गाड़ी में भरवा रहे थे, क्‍या पता कल से तेल मिले ना मिले।

Video: PBSHABD

PIB Fact Check

Press Information Bureau (PIB) ने इस फ़ैक्ट की जांच की और उनके अनुसार देश में पेट्रोल और डीज़ल की कोई कमी नहीं है और तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और किसी भी राज्‍य या क्षेत्र में कमी नहीं है। PIB Fact Check के मुताब़‍िक सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और कच्चे तेल का ज़रूरी स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही सप्लाई चेन पूरी तरह सक्रिय है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सप्‍लाई बिल्कुल सामान्य है। उन्‍होंने किसी तरह की अफ़वाह पर ध्‍यान न देने को कहा है।

इंडियन ऑयल का आधिकारिक बयान

इसी बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने देश में पेट्रोल और डीज़ल की उपलब्धता को लेकर स्थिति साफ़ कर दी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन ए. एस. साहनी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा है, कि देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की कोई कमी नहीं है और इंडियन ऑयल के सभी रिटेल आउटलेट्स पर पर्याप्त स्टॉक में तेल उपलब्ध है, इसलिए घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है।  

उन्होंने बताया, कि सप्लाई चेन सुचारु रूप से काम कर रहा है और कहीं भी किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं है। इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं से अपील की है, कि वे बिल्‍कुल भी अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अतिरिक्त तेल लेने से बचें। कंपनी ने यह भी कहा है, कि सभी नागरिक ज़‍िम्मेदारी दिखाते हुए ईंधन की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने में मिलकर सहयोग करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें।

यह भी पढ़ें: पश्‍चिम एशि‍या युद्ध: राज्‍यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की टॉप 15 मुख्‍य बातें

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message