उत्‍तर प्रदेश में रखी गई आत्‍मनिर्भर भारत की नई नींव

तस्‍वीर: PIB India

  • एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट का हुआ शिलान्‍यास
  • प्रधानमंत्री ने ‘मेड-इन-इंडिया’ चिप्स को बताया विकसित भारत की रीढ़

बदल गया उत्‍तर प्रदेश

क़रीब एक दशक पहले जहां उत्‍तर प्रदेश, भारत के पिछड़े प्रदेशों मे से एक माना जाता था, जहां लोगों को अपना भवि‍ष्‍य तक धूमिल लगता था। माफ़‍िया तो परेशानी का सबब था ही, बल्‍कि जिस प्रदेश की जनता बिजली के लिए भी तरस जाती हो, तो उस प्रदेश से ज़्यादा उम्‍मीद ही क्‍या की जा सकती थी। आज एक दशक बाद जब यह सुनाई देता है, कि उत्‍तर प्रदेश में मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्‍टर चिप को बनाने के लिए यूनिट की स्‍थापना हो रही है, तो समझ में आता है, कि वाकई में उत्‍तर प्रदेश आज बदल गया है।  

यह वही उत्‍तर प्रदेश है जब रात में सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता था और घरों में लालटेन जला करते थे और बच्‍चे गर्मी के मारे पढ़ नहीं पाते थे और सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नही था।  ऐसे में जब प्रदेश में रोजगार की नींव रखी जाती है, तो एक अलग सुकून सा मिलता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया शिलान्‍यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में स्‍थि‍त यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट का ऑनलाइन शिलान्‍यास किया। यह उत्‍तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह गर्व की बात इसलिए भी है, क्‍योंकि यह पिछड़ा माने जाने वाला प्रदेश आज विकसित भारत के लक्ष्‍य में अब अहम भूमिका निभाएगा। ‘मेड-इन-इंडिया’ चिप्‍स आत्‍मनिर्भरता की कड़ी में जुड़ने वाला एक नया अध्‍याय है। यह यूपी व भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाएगा। इस दौरान उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने कहा यह विकसित भारत की पहचान

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि ‘मेड-इन-इंडिया’ चिप्स को विकसित भारत की रीढ़ बताया और कहा, कि यह AI, 6जी से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नई उड़ान देगा। उन्‍होंने कहा, कि उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर का एक प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, कि आज उत्‍तर प्रदेश जिस तरह ‘डबल इंजन की सरकार’ में लगातार तरक्‍की की सीढ़‍ियां चढ़ रहा है, ऐसे में आज वैश्‍विक निवेशकों की नज़र यहां टीकी हुई है, क्‍योंकि उन्‍हें पता है, कि आने वाले समय में यह रिटर्न की गैरंटी है’।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने क्‍या कहा?

इस दौरान उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, कि ‘वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा, कि यह वही प्रदेश है, जहां पिछली सरकारों में यहां गोली चला करती थी, अपहरण होते थे और शा‍म होने के बाद लोग अपने घरों से नहीं निकला करते थे, लेकिन अब वो बूरा दौर चला गया। अब प्रदेश विकसित भारत के मिशन में हाथ से हाथ मिलाकर चल रहा है और सेमीकंडक्‍टर यूनिट की स्‍थापना इसका उदाहरण है। उन्‍होंने कहा, कि उत्‍तर प्रदेश अपने स्‍किल से लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है’।

शि‍लान्‍यास की तस्‍वीर: PIB India

More Posts

NEET पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

NTA को यूं तो निष्‍पक्ष परीक्षा कराने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जब वो ही गद्दार निकले, तब सोचने पर मजबूर होना पड़ता है, कि विश्‍वास किस पर करें?

IPL 2026 Winner: RCB की जीत में कौन-से सितारे ज़्यादा चमके?

इस IPL सीज़न में भी RCB के अंदर IPL टाइटल का जीतने का जज्‍़बा साफ़ दिखाई दिया और उनका ऑलराउंडर परफ़ॉर्मेंस इसका बड़ा उदाहरण है।

IPL फ़ाइनल 2026: लगातार दूसरी बार चैम्‍पियन बना बेंगलुरु, बड़े मैच का बड़ा खि‍लाड़ी विराट कोहली (GT VS RCB)

इस सीज़न की सबसे बेहतरीन टीम बनकर उभरी RCB ने हर प्रारूप में अपना उच्‍चतम प्रदर्शन किया। बेंगलुरु सही मायने में चैम्‍पियन की तरह खेली।

पश्‍चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना पर बढ़ी सख्‍ती, फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर सरकार का एक्शन

ममता सरकार के युग में वहां के नागरिक केंद्र की कई योजनाओं से वंचित थे। बीजेपी की सरकार आते ही पश्‍चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया गया है।

Send Us A Message