Headlines

उत्‍तर प्रदेश की प्रगति में नए अध्‍याय को जोड़ती नमो भारत और मेरठ मेट्रो

नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो मार्ग के उद्घाटन ने उत्‍तर प्रदेश की प्रगति में नया अध्‍याय जोड़ दिया है, जिस उत्‍तर प्रदेश को दुसरी सरकारों में हमेशा अनदेखा किया जाता रहा, अब वही उत्‍तर प्रदेश सबकी नज़रों में है।

  • नमो भारत की अधिकतम स्‍पीड है 180 किलोमीटर
  • दिल्‍ली से मेरठ की यात्रा होगी सुगम

ये है नया उत्‍तर प्रदेश

पहले ग्रेटर नोएडा में स्‍थि‍त यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट का शि‍लान्‍यास और अब मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो मार्ग के उद्घाटन ने उत्‍तर प्रदेश की प्रगति में नया अध्‍याय जोड़ दिया है, जिस उत्‍तर प्रदेश को दुसरी सरकारों में हमेशा अनदेखा किया जाता रहा, अब वही उत्‍तर प्रदेश सबकी नज़रों में है।

योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद

योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद से उस यूपी ने बहुत कुछ ऐसा देखा, जो बहुत पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन अपनी राजनीति चलाने के लिए इस उत्‍तर प्रदेश को हमेंशा पिछड़ा हुआ बना कर रखा गया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस उत्‍तर प्रदेश को ना सिर्फ़ पिछड़ेपन से बाहर निकाला, बल्‍कि इस उत्‍तर प्रदेश को संवारने के साथ-साथ प्रगति के रास्‍ते से जोड़ा। ऐसी छोटी-छोटी मूलभूत सुवि‍धाएं जैसे सड़क, स्‍वच्‍छता, हाइवे, हर घर जल, बिजली के साथ-साथ इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को दुरुस्‍त करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर पैदा करने का काम किया। ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्‍टर यूनिट औ‍र नमो भारत रैपिड रेल इसका प्रत्‍यक्ष उदाहरण है।

तस्‍वीर: PIB India

प्रधानमंत्री का मिलता है हमेंशा साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जहां उत्‍तर प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया। ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्‍टर यूनिट का शि‍लान्‍यास हो या मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मैट्रो का उद्घाटन, दोनों अवसर पर प्रधानमंत्री मौजूद रहे।

तस्‍वीर: PIB India

प्रधानमंत्री ने किया दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के अलावा मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। साथ ही दिल्ली–मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (RRTS) का उद्घाटन किया, जिसके अंतर्गत दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक 5 किलोमीटर और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर का हिस्सा जुड़ा हुआ है। इससे दिल्‍ली से मेरठ के बीच यात्रा सुगम तो बनेगी ही, अपितु दिल्‍ली में लगने वाले जाम से भी राहत मिल सकेगी। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली नमो भारत पहली रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम है। इससे साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख औद्योगिक शहर दिल्ली से तेज़ी से जुड़ेंगे।

तस्‍वीर: PIB India

प्रधानमंत्री ने कहा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’

इस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, कि यह नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा का स्रोत बनकर उभरा है। उन्‍होंने कहा, कि उत्तर प्रदेश आज श्रम और सृजन की भूमि बन गई है और यहां के किसान और कारीगर विरासत और विकास के मंत्र को सफ़लतापूर्वक साकार कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मेरठ मेट्रो में यात्रा भी की और छात्रों और यात्रियों से बातचीत भी की।

तस्‍वीर: PIB India

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message