Headlines

तरक्‍़क़ी की राह पर गोरखपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अत्याधुनिक सुरक्षा भवनों का उद्घाटन

यह बताता है, कि गोरखपुर अब विकसित शहरों में से एक है और आने वाले दिनों में गोरखपुर विकास की नई सीढि़यां चढ़ते हुए दिखाई देगा।
  • 9.18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए भवन
  • मूलभूत सुविधाओं को पूरा करेगा

बढ़ता हुआ गोरखपुर

गोरखपुर इन दिनों तरक्‍़क़ी की राह पर चल पड़ा है। मुख्‍यमंत्री एक के बाद एक उद्घाटन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले गीडा क्षेत्र में सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स का उद्घाटन किया गया थाा, जिसमें नवाचार, स्टार्टअप और रोजगार जैसे नए अवसर पैदा होंगे। इसके बाद AI और आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन और अब सुरक्षा को मजबूत बनाने के नज़रिए सुरक्षा भवनों का उद्घाटन। यह बताता है, कि गोरखपुर अब विकसित शहरों में से एक है और आने वाले दिनों में गोरखपुर विकास की नई सीढि़यां चढ़ते हुए दिखाई देगा। अब गोरखपुर में अंधेरा नहीं बल्‍कि उजाला में डूबा दिखाई देता है।

यह भी पढ़े: गोरखपुर में नए इतिहास की नींव, शुरू हुआ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस    

Photo: UPCMO

 अत्याधुनिक सुरक्षा भवनों का उद्घाटन  

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को बेहतर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो अत्याधुनिक सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया। ये भवन लगभग 9.18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए हैं। इन सुरक्षा भवनों में अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, कंट्रोल रूम, पुलिस स्टोर रूम और मेंटेनेंस वर्कशॉप जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स का किया उद्घाटन

Photo: UPCMO

क्‍या कहा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍सनाथ ने

उन्‍होंने कहा, कि सुरक्षा, सुशासन की पहली शर्त है। पहले थानों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होता था, जिससे पुलिस को कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब आधुनिक संसाधनों और बेहतर ढांचे के साथ पुलिस को सशक्त बनाया गया है, जिससे अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा और हर थाना पूरी तरह सुरक्षित व सक्षम नजर आएगा। संबोधन – योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message