बदल रहा गोरखपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया विकास का एक और उद्घाटन

यह दशकों पहले वाला गोरखपुर नहीं रहा, जहां सड़क पर गड्ढे और कूड़े के ढेर देखने को मिलते थे।
  • 1,055 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
  • एकला बांध जनता को किया समर्पित

गोरखनुर शहर में विकास की रफ़्तार ने अब तेज़ी पकड़ ली है। अब यह दशकों पहले वाला गोरखपुर नहीं रहा, जहां सड़क पर गड्ढे और कूड़े के ढेर देखने को मिलते थे। आज वहीं गोरखपुर अपनी अलग पहचान बना रहा है और इसका सारा श्रेय मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को जाता है। उनके लगातार प्रयास के बल पर ही आज गोरखपुर शहर की तस्‍वीर लगातार बदल रही है।

यह भी पढ़े: गोरखपुर में नए इतिहास की नींव, शुरू हुआ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस    

गोरखपुर में विकास के नए कीर्तिमान

सड़क चौड़ीकरण हो, बिजली हो, नाली व सीवर की व्‍यवस्‍था, स्‍ट्रीट लाइट की व्‍यवस्‍था या गोरखपुर को पर्यटन के रूप में पहचान दिलाने तक योगी सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान गोरखपुर में स्‍थापित किए है और यह प्रक्रिया अभी जारी रहेगी, जब तक गोरखपुर पूरी तरह से विकसित ना हो जाए। हाल ही में गोरखपुर का नाम AI जागरूकता के लिए गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्‍ड में रिकॉर्ड हआ है। हाल ही में मुख्‍यमंत्री ने शहर में सॉफ़्टवेयर टेक्‍नोलॉजी पार्क्‍स, सेंटर ऑफ़ एक्‍सीलेंस और अत्याधुनिक सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया था। यह गोरखपुर की नई तस्‍वीर के उदाहरण है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स का किया उद्घाटन

1,055 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपर में लगातार नई विकास परियोजनाओं का शि‍लान्‍यास कर रहे है और यही कारण है, कि इस शहर की तस्‍वीर लगातार बदल रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 1,055 करोड़ रुपये की 497 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में नौसढ़-मलौनी फ़ोरलेन सड़क, सड़क निर्माण, पेयजल, सीवरेज और जल निकासी जैसी कई परियोजनाएं शामिल हैं।

कूड़े का ढेर अब पिकनिक स्‍पॉट

सीएम योगी ने एकला बांध स्थित नव विकसित ईको पार्क का उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित किया। यह वही एकला बांध है, जो कभी कूड़े के ढेर और बदबू के लिए जा जाता था, लेकिन आज यह हरियाली और पिकनिक स्‍पॉट की पहचान बन गई है। इसका उद्घाटन करते हुए योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, कि जब नीयत साफ़ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है और गोरखपुर में पिछले 9 वर्षों में हुआ विकास इसी का नतीजा है।

स्वच्छ स्कूल अभियान का शुभारंभ  

छात्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए मुख्‍यमंत्री ने स्वच्छता टूलकिट और कैलेंडर का अनावरण कर स्वच्छ स्कूल अभियान का भी शुभारंभ किया। यहीं नहीं शहर की सफ़ाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए मुख्‍यमंत्री ने 31 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौक़े पर नगर निगम, गोरखपुर के श्रेष्‍ठ कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।

Photo And Video Source: PBSHABD

More Posts

IPL 2026: ईशान किशन की पारी, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर पड़ गई भारी (RR VS SRH)

इस IPL में दूसरी दफ़ा दोनों का आमना-सामना हुआ, लेकिन दोनों बार SRH ने बाज़ी मार ली है।

IPL 2026: वाह पंजाब तुस्‍सी कमाल कर दित्‍ता (DC VS PBK)

पंजाब का यह प्रदर्शन यह बताता है, कि पंजाब इस बार ख़‍िताब जीतने के पक्‍के इरादे से मैदान में उतरी है।

बिहार की बदलती बयार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की बिहार यात्रा

पिछले कुछ महीनों में बिहार की बयार में काफ़ी बदलाव देखने को मिला है। क़रीब 2 दशक तक बिहार के मुख्‍यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने जब अचानक राज्‍यसभा मे जाने का फ़ैसला किया

I-PAC मामला: ममता बनर्जी के दखल से नाराज़ सुप्रीम कोर्ट

I-PAC रेड के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले में दखल देने की कोशि‍श की, जिससे सुप्रीम कोर्ट कड़ी नाराजगी जताई है।

Send Us A Message