Headlines

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट के बड़े फैसले, जानिए बैठक में क्या-क्या हुआ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में कई बड़े फ़ैसले लिए गए। जानिए CEO नियुक्ति, धार्मिक समिति और दान व्यवस्था से जुड़े निर्णय।
  • चोरी के आठों अरोपी पुलिस हिरासत में
  • SIT मामले की जांच में लगी हुई है

अयोध्‍या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी ने पूरे देश का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया। आस्‍था के साथ हुए इस खिलवाड़ में जांच के लिए SIT की टीम गठित की गई, जिसमें ट्रस्‍ट से जुड़े 8 आरोपी पकड़े गए। सबके घरो की तलाशी और पूछताछ के बाद धीरे-धीरे चढ़ावा चोरी के ख़ुलासे होने लगे और यह भी पता चला, कि कैसे चोरी के धन और आभूषण आपस में बांटे जाते थे। ख़ैर जांच अभी भी जारी है और SIT का फ़ाइनल रिपोर्ट आना अभी बाक़ी है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 8 आरोपियों को कोई राहत नहीं, 14 दिन और बढ़ी न्यायिक हिरासत

अयोध्‍या में ट्रस्ट की अहम बैठक

अयोध्‍या में एक बार फ‍िर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हुई, जिसमें राम मंदिर से जुड़े कई महत्‍वपूर्ण फ़ैसले लिए गए, जिससे की भविष्‍य में कोई गड़बड़ी दोबारा न हो और भक्‍तों की आस्‍था को कोई ठेस न पहुंचे। इस दौरान बैठक में मंदिर प्रबंधन, दान प्रणाली, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति, ट्रस्ट में खाली पद भरने और धार्मिक समिति के पुनर्गठन समेत कई महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए ट्रस्ट ने कहा, कि विशेष जांच दल (SIT) की अंतिम रिपोर्ट अभी तक हमें नहीं मिली है, जिसके कारण फ‍िलहाल इस विषय पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई।

स्वामी गोविंद देव गिरि समिति के अध्‍यक्ष

बैठक में फ़ैसला लिया गया, कि समिति की अध्यक्षता स्वामी गोविंद देव गिरि करेंगे। साथ ही समिति में कई संतों को सदस्य बनाया गया है। इनमें शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ, महंत दिनेन्द्र दास, महंत कमलनयन दास, महंत राजकुमार दास, स्वामी रामानंद दास और स्वामी मिथिलेशनंदिनी शरण प्रमुख नाम हैं।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?

ट्रस्‍ट ने बैठक में कौन से मुख्‍य निर्णय लिए?

1) ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए गठित समिति को प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया।

2) भारतीय रिजर्व बैंक के अधीन संस्था के सहयोग से मंदिर में प्राप्त सोने और चांदी के चढ़ावे की मात्रा और शुद्धता के आकलन के लिए एक स्थायी व्यवस्था भी तय की गई है।

3) ट्रस्ट ने रामानंदी परंपरा के अनुरूप मंदिर में पूजा-अर्चना की शुचिता और धार्मिक व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए धार्मिक समिति का पुनर्गठन किया।

4) ट्रस्ट ने मीडिया के साथ नियमित संवाद के लिए एक आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त करने का भी निर्णय लिया।

5) भारतीय स्टेट बैंक के साथ प्रस्तावित समझौता ज्ञापन और बैंक के दायित्वों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 40 घंटे की पूछताछ में तीन आरोपियों ने खोले कई बड़े राज़

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message