Headlines

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, भारतीय वायुसेना में दी 4 दशक तक सेवा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला CEO नियुक्त किया है। जानिए उनकी सैन्य सेवा और नई जिम्मेदारी से जुड़ी पूरी जानकारी।
  • गोविंद देव गिरि बने नए महासचिव
  • बैठक में बनाए गए तीन नए ट्रस्टी

आख़‍िरकार अयोध्‍या के राम मंदिर को अपना पहला CEO मिल ही गया। पिछले कई महीनों से देश में अयोध्‍या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी चर्चा का विषय रही है। इस विवाद में मौजूदा सरकार सवालों के घेरे में रही, जिसके बाद मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया। जांच में ट्रस्‍ट के 8 लोगों को गिरफ़्तार किया गया और राम मंदिर के पूर्व महासचिव चंपत राय को इस्‍तीफ़ा देना पड़ा। कई महीनों के हलचल के बाद राम मंदिर में पहले CEO की नियुक्‍ति की चर्चा ने भी जोर पकड़ा। इसके बाद कई बड़े-बड़े रिटायर्ड अधि‍कारियों ने CEO पद के लिए आवेदन भेजे।

यह भी पढ़ें: कारगिल के रण से ऑपरेशन सिंदूर तक, अब राम मंदिर के CEO; जानिए कौन हैं पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

टॉप 3 नामों में से चुने गए पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र सिंह

आवेदन में से चुने हुए रिटायर्ड अधि‍कारियों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया गया था। दिलचस्‍प बात यह है, कि इंटरव्‍यू के बाद जो टॉप 3 नामों की चर्चा सब जगह हो रही थी, कि इनमें से ही कोई एक राम मंदिर का CEO बनेगा, उसमें पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का नाम सुनने को नहीं मिला, लेकिन ट्रस्‍ट ने एक ऐसे व्‍यक्‍ति पर भरोसा जताया, जिन्‍होंने अपना संपूर्ण जीवन देश के नाम कर दिया और कई महत्‍वपूर्ण सैन्‍य ज़‍िम्‍मेदारियां भी संभाली। पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र सिंह के अलावा तीन नए ट्रस्टी भी बनाए गए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर में अहम योगदान

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगाते हुए अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO का ऐलान किया। जितेंद्र मिश्रा ने 39 साल भारतीय वायुसेना की सेवा की और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायु कमान की ज़‍िम्मेदारी संभाली थी। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्‍तान व आतंक को करारा जवाब दिया था, जिसमें पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की भी अहम भूमिका रही थी।

देश सेवा के बाद भगवान राम की सेवा

इस नियुक्‍ति से यह तो साफ़ हो गया, कि देश और यहां की जनता को हमारी सेना पर कितना विश्‍वास है और जितेंद्र मिश्रा का जो योगदान और समर्पण इस देश के प्रति रहा है, वो अपनेआप में एक उपलब्‍धि‍ है, जो राम मंदिर CEO पद की गरिमा को बढ़ाता है। पूर्व एयर मार्शल देवरिया के भोपतपुरा गांव के रहने वाले हैं और अब देश सेवा के बाद अब उन्‍हें भगवान राम की सेवा करने का अवसर मिला है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मंदिर में दानराशि की गिनती में लगे कितने कर्मचारियों ने दिया इस्तीफ़ा?

गोविंद देव गिरि ट्रस्ट के नए महासचिव

इसके अलावा मंदिर में और भी नए बदलाव किए गए हैं। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रहे गोविंद देव गिरि को अब नया महासचिव बनाया गया है, वहीं नए ट्रस्टी महेश भागचंदका को कोषाध्यक्ष की ज़‍िम्मेदारी दे दी गई है। बता दें, कि CEO और कोषाध्यक्ष, महासचिव गोविंद देव गिरि को रिपोर्ट करेंगे। साथ ही बैठक में तीन नए ट्रस्टी भी बनाए गए हैं। इनमें दिल्ली के व्यवसायी महेश भागचंदका, अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की शिक्षाविद निर्मला यादव शामिल हैं। निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी हैं।

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message