Headlines

नेपाल: नारायणी नदी से बहकर आए 9 अज्ञात शव, यूपी के गोरखपुर AIIMS में सुरक्षित रखे गए 

नारायणी नदी के तेज़ बहाव में बहकर क़रीब 9 अज्ञात शव कुशीनगर में मिले, जिन्हें गोरखपुर के एम्स लाया गया।

किसी ने सोचा नहीं था, कि नेपाल में ऐसी तबाही आएगी, कि लोगों के शव नदियों में बह कर दूसरे शहर या देशों में जाकर मिलेंगे। ऐसा ही कुछ देखने को मिला गोरखपुर में, जहां नारायणी नदी से बहकर 9 शव कुशीनगर में मिले। एक हफ़्ते पहले नेपाल में सुबह-सुबह जब लोग ब्रेकफ़ास्‍ट कर ऑफ़‍िस जाने की तैयारी में थे, तभी पानी की तेज़ रफ़्तार सबकुछ तबाह कर ले गई।

यह भी पढ़ें: नेपाल में फ़्लैश फ़्लड से तबाही, मरने वालों की संख्‍या 1,100 के पार, 4 हज़ार लोग अब भी लापता

9 शव पहुंचे AIIMS गोरखपुर

नेपाल में आई त्रासदी का असर अब पूर्वांचल तक दिखाई देने लगा है। नारायणी नदी के तेज़ बहाव में बहकर क़रीब 9 अज्ञात शव कुशीनगर में मिले, जिन्हें गोरखपुर के एम्स लाया गया। एम्स प्रशाेसन ने सभी शवों को डीप फ्रीजर और कोल्ड चैंबर में सुरक्षित रखा है। शवों के साथ मिले कपड़े और दूसरे सामान को भी संभालकर रखा गया है, ताकि शवों की पहचान करने में मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें: यूपी के चित्रकूट में मंदाकिनी ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड, बाढ़ से भारी तबाही

शव की पहचान नहीं हो पाई है

AIIMS गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता के अनुसार, 29 अगस्त से अब तक क़रीब 9 शव एम्स पहुंचे चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। AIIMS शवों की तस्वीरें लेने के साथ-साथ उनके कपड़ों और पहचान से जुड़ी अन्य जानकारियां दर्ज की जा रही हैं। एम्स की मॉर्चरी में क़रीब 24 कोल्ड चैंबर उपलब्ध हैं, जिनमें फिलहाल इन शवों को सुरक्षित रखा गया है।

डॉ. विभा दत्ता, कार्यकारी निदेशक, AIIMS गोरखपुर

दो शवों का किया जाएगा पोस्‍टमार्टम

CMO कुशीनगर के निर्देश और पुलिस की मौजूदगी में अब दो शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शासन और प्रशासन के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक, सुरक्षित रखे गए ये अज्ञात शव उन परिवारों के लिए उम्मीद की एक कड़ी बने हुए हैं, जो नेपाल की त्रासदी के बाद अपने लापता परिजनों की तलाश में हैं।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message