- जॉर्जिया मेलोनी बनी इटली की सबसे लंबे समय तक रहने वाली प्रधानमंत्री
- इससे पहले सिल्वियो बर्लुस्कोनी 1,412 दिनों तक रहे थे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को इटली में युद्ध बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें: कौन सा ख़ास तोहफ़ा पीएम मोदी ने उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को दिया?
जॉर्जिया मेलोनी को 1,413 दिन हुए प्रधानमंत्री पद पर
इससे पहले वर्ष 2001 से 2005 तक सिल्वियो बर्लुस्कोनी 1,412 दिनों तक इटली के प्रधानमंत्री पद पर रहे थे। जॉर्जिया मेलोनी ने वर्ष 2022 में इटली के प्रधानमंंत्री पद की शपथ ली थी और उनके कार्यकाल को 1,413 दिन हो गए हैं, जो सिल्वियो बर्लुस्कोनी से एक दिन ज़्यादा हो गया है।
भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री ने कहा, कि उनकी दोस्ती ने भारत-इटली रणनीतिक भागीदारी को मज़बूत करने में मुख्य भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने कहा, कि वह दोनों देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए क़रीबी सहयोग जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आने वाले वर्षों में जॉर्जिया मेलोनी आगे की सफलता के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: G-7 समिट के विशेष आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंंत्री जॉर्जिया मेलोनी की राजनयिक दोस्ती जगजाहिर है और यही कारण है, कि आज भारत व इटली के संबंध काफ़ी अच्छे हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, रक्षा और क्लीन एनर्जी जैसे प्रोजेक्ट्स को मजबूजी मिल रही है।






