Headlines

G-7 समिट के विशेष आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

G-7 में जो मुख्‍य आकर्षण रहा, वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष अतिथि‍ के दौर पर आमंत्रित किया जाना।
  • फ्रांस में आयोजित हुआ 52वां G-7 समिट
  • विश्‍व के 7 देश हैं इसका हिस्‍सा

फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में 52वां G-7 समिट का आयोजन हुआ, जिसमें 7 देश कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम (UK) और यूनाइटेड स्‍टेट अमेरिका (USA) शामिल हुए। इस बार का थीम था- “प्रमुख अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना”। इस दौरान 7 देशों के बड़े नेता आपस में मिले और कई मुद्दों पर अपनी रखी।

यह भी पढ़ें: शीर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बहुत कुछ बयां करती है 12 वर्ष की ये लंबी यात्रा

Video: PBSHABD

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे विशेष अतिथि‍  

G-7 समिट में अमेरिका की तरफ़ से राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप, फ्रांस की तरफ़ से राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्रिटेन की तरफ़ से प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, कनाडा की तरफ़ से प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जर्मनी की तरफ़ से चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, इटली की तरफ़ से प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और जापान की तरफ़ से प्रधानमंत्री सानाए तकाइची शामिल हुए, लेकिन इसका जो मुख्‍य आकर्षण रहा, वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष अतिथि‍ के दौर पर आमंत्रित किया जाना। यह विशेष इसलिए भी है, क्‍योंकि भारत G-7 का हिस्‍सा नहीं है और दुनिया के 7 विकसित देशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण देना, बताता है, कि भारत आज विश्‍व पटल पर अपनी एक अलग पहचान रखता है।

Video: PBSHABD

चर्चा में रही डॉनल्‍ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी मुलाक़ात

इस दौरान जो बात सबसे ज़्यादा चर्चा में रही वो है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की मुलाक़ात, जिस पर पूरी दुनिया व भारत की नज़रे टीकी हुई थी। इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से उनकी मुलाक़ात भी ख़ास रही। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से नरेंद्र मोदी की मुलाक़ात हमेंशा चर्चा में रहता है और दोनों की दोस्‍ती जगज़ाहिर है। हाल ही में नरेंद्र मोदी का मेलोनी को दिया गया ‘मेलोडी’ टॉफ़ी का पैकेट विश्‍व में छाया रहा।

बनारसी सिल्क स्टोल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेंट की भारत की पहचान

G-7 समिट में विशेष अतिथि‍ के तौर पर आमंत्रित नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं को राजस्थान की प्रसिद्ध उच्च गुणवत्ता वाली औषधीय फसल नागौरी अश्वगंधा, मेघालय की प्रसिद्ध लाकाडोंग हल्दी के अलावा मुख्‍य रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हाथों से बुनी जाने वाली भारत की प्रसिद्ध बनारसी सिल्क स्टोल भेंट की। इसे मात्र एक भेंट के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री की यह भेंट भारत की वस्‍तुओं को विश्‍व में पहचान दिलाने का काम कर रही है। इससे भारत का मान-सम्‍मान लगातार विश्‍व में बढ़ रहा है।

नागौरी अश्वगंधा

यह भी पढ़ें: अटकाना, लटकाना और भटकाना वाली राजनीति ने ख़राब की देश की छवि: नरेंद्र मोदी

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message