Headlines

उन्नाव में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रखी प्रगति की नींव

पिछले कई बरसों से उत्‍तर प्रदेश जिस रफ़्तार से आगे बढ़ा है, उसने लोगो के मन में उत्‍तर प्रदेश को लेकर नई छवि पैदा की है।
  • 101 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
  • इन परियोजनाओं की लागत है 570 करोड़ रुपये से अधिक

उत्‍तर प्रदेश में तेज़ हुआ उद्घाटन और शि‍लान्‍यास का काम

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इन दिनों प्रदेश को नए रूप में ढालने में प्रयासरत हैं। उत्‍तर प्रदेश के लगभग हर शहर में परियोजनाओं का उद्घाटन और शि‍लान्‍यास किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पिछले एक दशक में जितना काम यूपी में किया है, ऐसा काम पिछली सरकारों में देखने के लिए आंखे तरस सी जाती थी। पिछली सरकारें जहां तुष्‍टिकरण की राजनीति करने में लगी रहीं, वहीं योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में प्रदेश हर दिन प्रगति की राह पर है।

यह भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश की नई उड़ान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

उत्‍तर प्रदेश की बनती नई छवि

प्रदेश में सीवर लाइन हो, सड़कें हो, एक्‍यप्रेस-वे हो, बिजली हो, पानी हो, शिक्षा हो, गैस पाइप लाइन हो या आर्थि‍क स्‍तर पर किया गया काम। योगी आदित्‍यनाथ लगातार उत्‍तर प्रदेश को नई पहचान दिलाने में लगे हुए हैं। कुछ बरसों पर यूपी का नाम अच्‍छी सोच के साथ नहीं लिया जाता है, लेकिन पिछले कई बरसों से उत्‍तर प्रदेश जिस रफ़्तार से आगे बढ़ा है, उसने लोगो के मन में उत्‍तर प्रदेश को लेकर नई छवि पैदा की है। हाल ही में नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन व गंगा एक्‍सप्रेस-वे इसके कई उदाहरणों में से एक हैं।  

उन्‍नाव में विकास का कार्यक्रम

इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उत्‍तर प्रदेश के उन्‍नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 101 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इसमें डिफ़ेंस कॉरिडोर, ऑद्योगिक कॉरिडोर, उन्‍नाव से कानपुर और उन्‍नाव से लखनऊ के लिए रैपिड रेल और उन्‍नाव-कानपुर-लखनऊ सब रिंग से जुड़ेंगे।  

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक क्षण: गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया शि‍लान्‍यास

मुख्‍यमंत्री ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

इस दौरान सभा को संबोधि‍त करते हुए मुख्यमंत्री आदित्‍यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, कि दोनों पार्टिया “भ्रष्ट” हैं और कहा, कि ये पार्टियों सिर्फ़ अपने परिवारों के हित में काम करती हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, कि कांग्रेस के लिए गरीबों का मतलब नेहरू-गांधी परिवार है, जबकि समाजवादी पार्टी के लिए ग़रीबों का मतलब सैफ़ई परिवार रहा है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message