Headlines

FIFA विश्‍वकप Day 4 Highlights

कुरासाओ के लिए बेहद गर्व का क्षण रहा, क्‍योंक‍ि FIFA में क्‍वॉलिफ़ाई करने वाला सबसे कम जनसंख्‍या वाला देश है।
  • जापान और नीदरलैंड का मैच रहा रोमांचक
  • जर्मनी ने किए 7 गोल
  • सांसे थाम दी थी आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर के मैच ने

जर्मनी बनाम कुरासाओ

FIFA विश्‍वकप के तीसरे दिन चार मुक़ाबले खेले गए। इसमें ग्रुप E से जर्मनी का मुक़ाबला पहली बार विश्‍वकप खेल रही कुरासाओ से था, जिसमें जर्मनी ने 7 गोल किए, वहीं कुराकाओ ने फ़ुटबॉल विश्‍वकप में पहला गोल दागा। जर्मनी की तरफ़ से नेमेचा, श्लोटरबेक, मुसियाला, ब्राउन, उंडाव ने 1-1 गोल किए, वहीं हावर्ट्ज़ ने 2 गोल किए, जिसमें एक पेनेल्‍टी था। जर्मनी ने इस मैच को एकतरफ़ा 7-1 से जीत लिया।  

कुरासाओ की तरफ़ से 21वें मिनट में कोमेनेशिया ने FIFA विश्‍वकप में इतिहास रचते हुए जर्मनी के ख़‍िलाफ़ गोल किया। यह उनकी टीम के लिए बड़ा ही यादगार पल रहा। कुरासाओ के लिए बेहद गर्व का क्षण रहा, क्‍योंक‍ि FIFA में क्‍वॉलिफ़ाई करने वाला सबसे कम जनसंख्‍या वाला देश है।4 बार की चैम्‍पियन जर्मनी के ख़‍िलाफ़ गोल करना कुरासाओ के लिए बड़ी बात रही।

यह भी पढ़ें: FIFA विश्‍व कप 2026: USA की पराग्‍वे पर शानदार जीत, फ़ोलारिन बालागुन बने USA के हीरो

स्वीडन बनाम ट्यूनीशिया

ग्रुप F में स्‍वीडन और ट्यूनीशिया के बीच का मुक़ाबला एकतरफ़ा रहा और स्‍वीडन ने शानदार गोल करते हुए 5-1 से मैच को अपने नाम किया। स्‍वीडन की तरफ़ से अयारी ने 2 गोल दागे, वहीं इसाक ग्योकेरेस और स्वानबर्ग ने 1-1 गोल किए। शानदार परफ़ॉर्मेंस के लिए अलेक्जेंडर

ट्यूनीशिया की तरफ़ से ओमर रेकिक ने पहले हाफ़ में अंतर को कम करने की कोशि‍श करते हुए 1 गोल किया, लेकिन दूसरे हाफ़ में स्‍वीडन ने एक के बाद एक गोल करते हुए मैच को पूरी तरह से अपने गिरफ़्त में ले लिया। अलेक्‍ज़ेंडर इसाक को अच्‍छे प्रदर्शन के लिए मैन आफ़ द मैच चुना गया।

नीदरलैंड बनाम जापान

नीदरलैंड और जापान का मुक़ाबला सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहा, जहां दोनों टीमों ने एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाया और दोनों के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। जापान एक समय 2-1 से पिछड़ा हुआ था, लेकिन 89वें मिनट में कामाडा ने गोल कर जापान के प्रशंसको के बीच नए उत्‍साह को भर दिया और जापान नीदरलैंड की बराबरी कर सका।

नीदरलैंड की तरफ़ से वैन डिज्क ने 50वें मिनट पर और समरविले ने 64वें मिनट पर गोल किया। जापान की तरफ़ से नाकामुरा ने 57वें मिनट और कामाडा ने 89 मिनट पर गोल किया। जापान दोनों गोल के समय पिछड़ा हुआ था। वैन डिज्क प्‍लेयर ऑफ़ द मैच बने।

आइवरी कोस्ट बनाम इक्वाडोर

सांसे थाम देने वाले इस मुक़ाबले में आइवरी कोस्ट आख़‍िर लमहों में बाज़ी मार गया। पूरे मैच में दोनों टीमें पूरा जोर लगाती रहीं, ल‍ेकिन बॉल गोल पोस्‍ट को छूकर बाहर निकल जा रही थी, लेकिन गोल नहीं हो पा रहा था।

मैच के 90वें मिनट में अमाद डियालो ने गोल करके आइवरी कोस्ट को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद समय ख़त्‍म हो गया और इक्वाडोर के पास कोई मौक़ा नहीं बचा। हालांकि मैच इतना दमदार था, कि मैच एक समय बराबरी पर ख़त्‍म होता दिखाई दे रहा था। यान डियोमानडे को प्‍लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।   

यह भी पढ़ें: FIFA विश्‍वकप 2026: शुरु हुआ फ़ुटबॉल का महासंग्राम, अब पूरी दुनिया में गूंजेगा ‘गो…..ल’

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message