Headlines

FIFA विश्‍वकप 2026: शुरु हुआ फ़ुटबॉल का महासंग्राम, अब पूरी दुनिया में गूंजेगा ‘गो…..ल’

FIFA के उद्घाटन समारोह में बड़े-बड़े दिग्‍गज कलाकारों ने अपने प्रस्‍तुती से सबका दिल जीत लिया और लोग झूमते नज़र आए।
  • 12 जून से 19 जुलाई तक चलेगा फ़ुटबॉल फ़ीवर
  • 48 टीमें ले रही हैं हिस्‍सा

3 देश कर रही हैं मेजबानी

FIFA विश्‍वकप 2026 का आगाज़ हो चुका है। इस बार फ़ुटबॉल विश्‍वकप की मेजबानी 3 देश मैक्‍सिको, अमेरिका और कनाडा मिल कर कर रहे हैं। इस बार दुनिया के 48 देश इस फ़ुटबाल महाकुंभ में हिस्‍सा ले रहे हैं, जो अपनेआप में FIFA की उपलब्‍धि‍ है और यह बताता है, कि फ़ुटबॉल आख़‍िर क्‍यों दुनियाभर में इतना चर्चित है। इस FIFA विश्‍वकप में कुल 104 मैच खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: ICC Women’s T20 वर्ल्‍ड कप 2026 का आगाज़, क्‍या है ग्रुप स्‍टेज का मसला?

Photo Credit: FIFA

पॉप स्‍टार शकीरा और बर्ना बॉय की प्रस्‍तुती पर झूमे लोग

FIFA के उद्घाटन समारोह में बड़े-बड़े दिग्‍गज कलाकारों ने अपने प्रस्‍तुती से सबका दिल जीत लिया और लोग झूमते नज़र आए। इस समारोह में शकीरा और बर्ना बॉय ने ज़बरदस्‍त प्रस्‍तुती देते हुए टूर्नामेंट का ऑफ़‍ि‍शि‍यल थीम सॉन्‍ग ‘दाई-दाई’ से सबका मन मोह लिया। इस दौरान स्‍टेडियम में क़रीब 80 हज़ार लुत्‍फ़ उठा रहे थे। FIFA विश्‍वकप में 48 टीमों को 4-4 टीमों के हिसाब से 12 ग्रुप (ग्रुप A से ग्रुप L) तैयार किए गए हैं। ये टूर्नामेंट 19 जुलाई तक चलेगा और दुनियाभर में लोगों का मनोरंजन करता रहेगा।       

Photo Credit: FIFA

उद्घाटन मैच में कौन जीता?

पहले दिन उद्घाटन मैच में मेजबान मैक्‍सिको का मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका से हुआ, जिसमें मैक्‍सिको ने 2-0 से मुक़ाबला अपने नाम किया, जिसमें क्‍वीनोनेस और जि‍मेनेज़ ने 1-1 गोल किए। दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया का मुक़ाबला चेकिया से हुआ, जो काफ़ी ज़बरदस्‍त मैच रहा, जिसमें दक्षिण कोरिया 2-1 से जीत के साथ वर्ल्‍ड कप की शुरुआत की। कोरिया की तरफ़ से मैच ह्वांग इन-बेयोम और ओह ह्योंग-यू ने 1-1 गोल दागे, वहीं चेकिया के क्रेजसी ने 1 गोल अपने नाम किया।  

भारत में किस चैनल पर होगा FIFA का प्रसारण, क्‍या हिंदी में आएगी कॉमेंट्री?

भारत में भले ही क्रिेकेट सर चढ़कर बोलता हो, लेकिन देश में फ़ुटबॉल प्रेमि‍यों की कोई कमी नहीं है। भारत के दर्शक Unite8 Sports चैलन पर इस फ़ुटबॉल वि‍श्‍वकप का मजा ले सकते हैं। Unite8 Sports 1 पर हिंदी कॉमेंट्री की जाएगी, वहीं Unite8 Sports पर इंग्‍लिश में कॉमेंट्री प्रसारित होगी। इसके अलावा OTT दर्शकों के लिए भी अच्‍छी ख़बर है, भारत में ZEE5 OTT पर FIFA विश्‍वकप का प्रसारण किया जाएगा।   

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message