Headlines

ICC Women’s T20 वर्ल्‍ड कप 2026 का आगाज़, क्‍या है ग्रुप स्‍टेज का मसला?

इस बार भी उसी जोश और इरादे के साथ भारतीय महिलाएं इंग्‍लैंड की धरती पर T20 विश्‍व कप की ट्रॉफ़ी उठने पहुंच गई हैं।
  • इंग्‍लैंड और वेल्‍स कर रहा है T20 वर्ल्‍ड कप की मेजबानी
  • पिछली बार न्‍यूज़ीलैंड ने जीता था T20 वर्ल्‍ड कप

वन-डे विश्‍वकप में भारतीय महिलाओं ने रचा था इतिहास

ICC का नाम आते ही क्रिकेट एक अलग रूप में दिखने लगता है, जिसमें रोमांच, संघर्ष, टेंशन, ख़ुशी और जोश शामिल होता है। ICC एक बार फ‍िर T20 वर्ल्‍ड कप का रोमांच लेकर आ रहा है, जिसमें एक बार फ‍िर महिलाएं जोर आजमाती नज़र आने वाली हैं। पिछले वर्ष 50 ओवर का महिला विश्‍वकप हुआ था, जिसमें भारत की महिलाओं ने इतिहास रचते हुए पहली बार वर्ल्‍ड कप अपने नाम किया था। इस बार भी उसी जोश और इरादे के साथ भारतीय महिलाएं इंग्‍लैंड की धरती पर T20 विश्‍व कप की ट्रॉफ़ी उठने पहुंच गई हैं।

यह भी पढ़ें: FIFA विश्‍वकप 2026: शुरु हुआ फ़ुटबॉल का महासंग्राम, अब पूरी दुनिया में गूंजेगा ‘गो…..ल’

कुल 12 टीमें और 2 ग्रुप

महिला विश्‍व कप की मेजबानी इंग्‍लैंड व वेल्‍स कर रहा है। इस T20 वर्ल्‍ड कप में कुल 12 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं, जिनको 6-6 टीमों के दो ग्रुप A और B में बांटा गया है। भारतीय महिलाएं विश्‍वकप का आगाज़ 14 जून को पाकिस्‍तान से करेंगी। यह महिला विश्‍वकप 12 जून से 5 जुलाई तक चलेगा और क्रिकेट प्रेमियों को उत्‍सुकता से भरता रहेगा।

ग्रुप A में भारत के अलावा ऑस्‍ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्‍तान, नीदरलैंड और बांग्‍लादेश हैं।

ग्रुप B में मेजबान इंग्‍लैंड के साथ आयरलैंड, वेस्‍टइंडीज, न्‍यूज़ीलैंड, श्रीलंका और स्‍कॉटलैंड शामिल हैं।

कैसा रहेगा ग्रुप स्‍टेज का मुक़ाबला?

बता दें, कि दो ग्रुप में 6-6 टीमें हैं, जिसमें ग्रुप A और B में टॉप की 2-2 टीमें ही सेमीफ़ाइनल के लिए क्‍वॉलिफ़ाई कर पाएंगी। इसके देखते हुए मुक़ाबले काफ़ी कड़े होने वाले हैं, क्‍योंकि ऐसे में एक-एक अंक भी अहम हो जाते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्‍प होगा, कि वो 12 में वो कौन-सी चार टीमें होंगी, सेमीफ़ाइनल का टिकेट अपने नाम करती हैं। पिछली बार न्‍यूज़ीलैंड ने वेस्‍टइंडीज को हराकर T20 का ख़‍िताब अपने नाम किया था।

भारत की टीम में कौन-कौन हैं शामिल?

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफ़ाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message