Headlines

FIFA विश्‍व कप 2026: USA की पराग्‍वे पर शानदार जीत, फ़ोलारिन बालागुन बने USA के हीरो

USA ने फ़ुटबॉल विश्‍वकप में ज़बरदस्‍त जीत के साथ मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।
  • हाफ़ टाइम में ही कर दिए 3 गोल
  • पराग्‍वे पूरे मैच में नहीं उभर पाया

मैच में छाए रहे USA के फ़ोलारिन बालागुन

FIFA विश्‍व कप के दूसरे दिन USA बनाम पराग्‍वे के बीच हुए मुक़ाबले में पूरे 90 मिनट USA छाई रही और पराग्‍वे को इस मैच में बढ़त बनाने का कोई भी मौक़ा नहीं दिया। कैलिफोर्निया के सोफ़ी स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में USA ने पराग्‍वे को 4-1 से हरा दिया। USA की इस ज़बरदस्‍त जीत में फ़ोलारिन बालागुन छाए रहे और 2 शानदार गोल दागे, जिसमें मैच के 31वें मिनट और आफ़ टाइम से चंद पहले दूसरा गोल दागकर टीम को हाफ़ टाइम पर ही 3-0 से आगे कर दिया।

यह भी पढ़ें: FIFA विश्‍वकप 2026: शुरु हुआ फ़ुटबॉल का महासंग्राम, अब पूरी दुनिया में गूंजेगा ‘गो…..ल’

USA ने पेश की दावेदारी

USA को शुरुआती बढ़त पराग्‍वे के ख़‍िलाड़ी डेमियन बोबाडिला की ग़लती से मिला, जिसमें गोल बचाने के चक्‍कर में उनके पैर से बॉल लगकर गोल में चली गई। फ़ोलारिन बालागुन के अलावा जियो रेयना ने आख़‍िरी समय में टीम के लिए चौथा गोल कर जीत को और बड़ा कर दिया। पराग्‍वे की तरफ़ से 1 गोल किया गया, जो मौरिसियो ने 73वें मिनट में किया। इस तरह से USA ने फ़ुटबॉल विश्‍वकप में ज़बरदस्‍त जीत के साथ मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। USA विश्‍वकप के ग्रुप D में है, जिसके साथ पराग्‍वे, ऑस्‍ट्रेलिया और तुर्किंए हैं। अमेरिका ने 3 अंक के साथ खाता खोल लिया है।  

Photo Credit: FIFA

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message