Headlines

UAE का बड़ा फ़ैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्‍चों के लिए बैन हुआ सोशल मीडिया

बच्‍चे अपने ही परिवार से दूर तो हो ही रहे हैं, बल्‍कि वो मानसिक और शारी‍रिक तौर पर भी कमजोर होते जा रहे हैं।
  • UAE की कैबिनेट बैठक में लिया गया फ़ैसला
  • 15 से 16 वर्ष के यूज़र्स को मिलेगा सीमित एक्सेस

सोशल मीडिया में घंटो डूबे बच्‍चे

सोशल मीडिया के ख़तरों और लत को देखते हुए ऑस्‍ट्रेलिया और ब्र‍िटेन के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी 15 से कम उम्र वाले बच्‍चों के लिए बैन कर दिया है। आज के दौर में सोशल मीडिया चुनौती बनकर सामने आया है। बच्‍चे घंटो-घंटो तक मोबाइल में डूबे रहते हैं और सोशल मीडिया पर अपना समय व्‍यतीत कर रहे हैं, जो माता-पिता के सामने भी चुनौती पेश कर रही है। इससे बच्‍चे अपने ही परिवार से दूर तो हो ही रहे हैं, बल्‍कि वो मानसिक और शारी‍रिक तौर पर भी कमजोर होते जा रहे हैं।  

 सोशल मीडिया पर नए नियम

UAE सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के नज़रिए से सोशल मीडिया के उपयोग पर कड़ा फ़ैसला लेते हुए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित कर दी है। यह आदेश UAE कैबिनेट की बैठक जारी किया गया। इसकी अध्यक्षता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम कर रहे थे। अब जो नए नियम तय किए गए हैं, उसमें 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने, पोस्ट करने, कमेंट करने, पोरूट या वीडियो साझा करने या सार्वजनिक समूहों में शामिल होने की अनुमति नहीं है।

15 से 16 वर्ष के यूज़र्स को सीमित एक्सेस

UAE ने 15 से कम उम्र वाले बच्‍चो के लिए सोशल मीडिया तो बैन कर ही दिया है, वहीं 15 से 16 वर्ष के यूज़र्स को भी सीमित एक्सेस के दायरे में रखा गया है। इसके अंतर्गत सरकार ने सख्त कंटेंट कंट्रोल, स्क्रीन की टाइम लिमिट और पैरेंटल मॉनिटरिंग जैसे सुरक्षा से जोड़ दिया है। बता दें, कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट बनाने के लिए अब आयु सत्यापन प्रणाली लागू करनी होगी। सानी अब पहले की तरह ख़ुद से बताई गई आयु मान्‍य नहीं होगी। अधिकारियों ने साफ़ तौर पर कहा है, कि इन नियमों में माता-पिता की सहमति भी नहीं मानी जाएगी। सरकार का आदेश है, कि सभी प्लेटफ़ॉर्म्स को मजबूत उम्र-सत्यापन सिस्टम लागू करना होगा।

12 महीने का लगेगा समय

यह नियम UAE में संचालित सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर लागू होंगी। सोशल मीडिया से जुड़े नियमों की पूरी निगरानी नेशनल मीडिया अथॉरिटी एंड टेलीकम्युनिकेशन्स और डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी को सौंपी गई है। बता दें, कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अन नए नियमों को लागू करने के लिए 12 महीने तक का समय तय किया गया है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message