Headlines

NEET 2026: यूपी में विद्यार्थि‍यों को बस किराये में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

NTA ने अफ़वाह से दूर रहने के लिए भी छात्रों व अभि‍भावकों से अपील की है।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा
  • राज्य परिवहन निगम की बसों के क‍िराये में राहत

NEET विद्यार्थि‍यों के लिए राहत

NEET परीक्षा को लेकर अब उत्‍तर प्रदेश में नया अपडेट आया है, जिसमें विद्यार्थियों को राहत देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस किराये में छूट देने का ऐलान किया है। 21 जून को होने वाली NEET पुनर्परीक्षा में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जो राज्य परिवहन निगम की बसों पर लागू होगा। विद्यार्थि‍यों को NEET परीक्षा प्रवेश पत्र दिखाना होगा। इसके माध्‍यम से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: NEET 2026: ग़लति‍यों का प्रायश्‍चित करता NTA, बढ़ाई नीट परीक्षा की समयसीमा

NTA ने भी लौटाए आवेदन शुल्‍क

नेशनल टेस्‍ट एजेंसी (NTA) ने तो पहले ही पेपर लीक होने के बाद क़रीब 23 लाख छात्रों के आवेदन शुल्‍क लौटाने की घोषणा की थी। इसके अलावा 21 जून को दोबारा हो रही परीक्षा के सारे ख़र्च NTA खुद उठा रहा है। यही नहीं अभ्‍यर्थि‍यों की सुविधा को बढ़ाते हुए परीक्षा की अवधि‍ में 15 मिनट की बढ़ोतरी करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इन सभी सुविधाओं को देखते हुए यह बात तो समझ आ जाती है, कि NTA को पेपर लीक होने के भूल का एहसास है और वो इसे सुधारना चाहती है। NTA ने अफ़वाह से दूर रहने के लिए भी छात्रों व अभि‍भावकों से अपील की है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message