Headlines

NEET 2026: ग़लति‍यों का प्रायश्‍चित करता NTA, बढ़ाई नीट परीक्षा की समयसीमा

पेपर लीक कराने में NTA से जुड़े अपने ही लोगों का नाम सामने आया है। ऐसे में इस संस्था की विश्‍वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
  • 21 जून को होने वाली है दोबारा परीक्षा
  • 3 मई को हुआ नीट पेपर हो गया था लीक

NTA की विश्‍वसनीयता पर उठे हैं सवाल

जबसे NEET पेपर लीक हुआ है और छात्रों का गुस्‍सा बाहर निकला है, तबसे NTA इस ग़लती का प्रायश्‍चित करने में लगा हुआ है। पेपर लीक होने के बाद नेशनल टेस्‍ट एजेंसी (NTA) पर सवाल खड़े हुए, क्‍योंकि पेपर लीक कराने में NTA से जुड़े अपने ही लोगों का नाम सामने आया है। ऐसे में इस संस्था की विश्‍वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इन सबको देखते हुए पहले तो एजेंसी ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया और उसके बाद सभी विद्यार्थि‍यों के पैसे लौटाने और दोबारा परीक्षा के खर्च को उठाने का जिम्‍मा लिया।

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले में भौतिकी लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार को CBI रिमांड

15 मिनट बढ़ाई गई NEET परीक्षा की अवधि

अब ने अपनी ग़लती का एक और प्रायश्‍चित करते हुए NEET परीक्षा के समयसीमा को बढ़ाने का फ़ैसला लेते हुए समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है। यानी अब 21 जून को होने वाली परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा के कुल समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस समय के बढ़ने का फ़ायदा छात्रों को फ़ॉर्म भरने और बीच-बीच में सिग्‍नेचर या अंगूठा लगाने की प्रक्रिया में लगने वाले समय की बचत हो पाएगी और विद्यार्थि‍यों को पूरा समय मिल पाएगा।

पीड़ादायक था पेपर लीक होना

पेपर लीक होना छात्रों के लिए किसी सदमें से नहीं रहा, क्‍योंकि छात्र कई वर्षों से परीक्षा की तैयारी कर रहे होते हैं और ऐसे में पेपर लीक की ख़बर सामने आए, तो यह काफ़ी पीड़ादायक होती है और यह किसी आघात की रह होता है। इसी बीच कई विद्यार्थियों की आत्‍महत्‍या की ख़बरे भी आईं, जो नहीं होना चाहिए था। यह उनके माता-पिता के लिए सबसे कठिन समय रहा। NTA ने परीक्षा को सफ़ल बनाने में ज़िम्‍मेदारी पहले उठा ली होती, तो आज नौबत यहां तक नहीं पहुंचती। ख़ैर NTA अब यह लगातार जताने की कोशि‍श कर रहा है, कि उसे पछतावा है, कि पिछले दिनों विद्यार्थि‍यों के साथ क्‍या हुआ।  

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक: ‘रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस’ का मालिक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ़्तार, कोचिंग की तलाशी जारी

NTA पूरी तरह सतर्क

दरअसल NTA इस बार सतर्कता के साथ काम कर रही है और इस बात पर पूरा ध्‍यान दे रही है, कि इस बार किसी तरह की चूक या दिक़्क़त पैदा ना हो और निष्‍पक्ष परीक्षा संपन्‍न हो। इसके लिए NTA इस बार पूरे ज़ोर-शोर से काम कर रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह बात ट्रेंड करने लगी थी, कि आने वाले NEET पेपर में भी कई ख़ामियां है, जिससे पेपर लीक हो सकता है, जिसके बाद NTA ने इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसी किसी भी अफ़वाह का ख़ंडन किया और छात्रों से भी अफ़वाह ध्‍यान न देने को कहा है। इसके अलावा NTA ने हाल ही में परीक्षा केन्‍द्रों की सूचना जारी कर दी है। सूचना के अनुसार, 21 जून को होने वाली पुनः परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपडेट्स के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। 

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message