Headlines

NEET पेपर लीक: ‘रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस’ का मालिक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ़्तार, कोचिंग की तलाशी जारी

NEET पेपर लीक मामले से जुड़े कनेक्‍शन के तार भी एक-एक करके सामने आ रहे हैं। कह सकते हैं, कि इस पेपर लीक में एक बहुत बड़ा गैंग शामिल है, जिसकी जड़ें 7 शहरों तक फ़ैली हैं।
  • लातूर से पकड़ा गया RCC कोचिंग का मालिक
  • NEET की कोचिंग देता था मोटेगांवकर

धीरे-धीरे सुलझ रहे हैं NEET के उलझे तार

CBI की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे ही इस NEET पेपर लीक मामले से जुड़े कनेक्‍शन के तार भी एक-एक करके सामने आ रहे हैं। कह सकते हैं, कि इस पेपर लीक में एक बहुत बड़ा गैंग शामिल है, जिसकी जड़ें दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्‍यानगर तक फ़ैली हैं। इसमें अब तक कुल 10 गिरफ़्तारियां हो चुकी हैं। सभी को CBI रिमांड पर भेज दिया गया है। इनसे पूछताछ जारी है और CBI ने पेपर लीक से जुड़ी कई सामग्रि‍यों को जब्‍त किया है।

 यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले में मनीषा मंधारे को मिली CBI रिमांड, किया था बायोलॉजी का पेपर लीक

प्रोफ़ेसर शिवराज मोटेगांवकर गिरफ़्तार

इसी सिलसिले में CBI ने एक कामयाबी हासिल करते हुए महाराष्‍ट्र के लातूर से ‘रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस’ (RCC) कोचिंग सेंटर के मालिक प्रोफ़ेसर शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ़्तार कर लिया है। यह कोचिंग सेंटर NEET की तैयारी करवाता है और छानबिन में यहां पेपर लीक होने के सबूत मिले हैं, जिसमें वहां के डॉक्‍यूमेंट्स, कंप्‍यूटर रिकॉर्ड और शैक्षिणि‍क की जांच की कई है। बताया जा रहा है, कि शिवराज मोटेगांवकर हाल ही गिरफ़्तार NTA सदस्‍य और कैमिस्‍ट्री लेक्‍चरर पीवी कुलकर्णी का क़रीबी है।

बायोलॉजी शि‍क्षि‍का को 14 दिन की CBI रिमांड

NTA की एक और सदस्‍य और शि‍क्षि‍का, बायोलॉजी का पेपर लीक करने के आरोप में मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्‍ली से गिरफ़्तार किया गया था। कोर्ट में पेशी होने के बाद अदालत ने उन्‍हें 14 दिन के CBI रिमांड में भेज दिया गया है। मनीषा गुरुनाथ मंधारे की पहुंच NEET प्रश्‍नपत्र तक थी। इसी कड़ी में मनीषा नाम की एक और महिला, जो ब्यूटीशियन का काम करती है, इस पेपर लीक की आरोपी है। इसको भी हिरासत में ले लिया गया है। इसका पूरा नाम मनीषा वाघमारे है। यह पूछताछ में पता चला है, कि यह महिला पेपर लीक कराने में मास्‍टरमाइंड पीवी कुलकर्णी से भी मिली हुई थी।

यह भी पढ़ें: आख़‍िरकार पकड़ा गया NEET 2026 पेपर लीक का मास्‍टरमाइंड, इसके बारे में जानकर चौक जाएंगे आप!

CBI ने किया 7 शहरों से 10 आरोपियों को गिरफ़्तार

जबसे NEET का पेपर लीक हुआ है, तबसे मामला CBI के पास है और ब्‍यूरो ने अबतक इस मामले को सुलझाने में कोई कसर नहीं छोड़ा और जांच में तेज़ी लाते हुए 7 शहरों से अबतक 10 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। CBI की दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्‍यानगर के शहरों में जांच-पड़ताल जारी है। पकड़े गए आरोपियो में जयपुर से एक ही परिवार के मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल और विकास बिवाल हैं। इसके अलावा नासिक से शुभम खैरनार, गुरुग्राम से यश यादव, पूणे से मनीषा वाघमारे, अहिल्‍यानगर से धनंजय लोखंडे, दिल्‍ली से मनीषा मंधारे, लातूर से शिवराज मोटेगांवकर और मास्‍टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को हिरासत में ले लिया गया है।

21 जून को दोबारा होगी परीक्षा

पेपर लीक के बाद सरकार पर काफ़ी ज़्यादा दबाव बढ़ गया है। इस पेपर लीक से क़रीब 23 लाख मेडिकल के विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर विपक्ष लगातार हमले बोल रहा है। पेपर लीक के बाद NTA हरकत में आया है और परीक्षा को रद्द किया। अब इसकी दोबारा परीक्ष 21 जून को होगी। इसके लिए विद्यार्थि‍यों को अब कोई शुल्‍क नहीं देना होगा। इसका पूरा ख़र्च NTA ही उठाएगा।

अगले साल से NEET CBT मोड में

सरकार ने पेपर लीक मामले को देखते हुए अगले साल ये NEET की परीक्षा OMR शीट के बजाए अब कंप्‍यूटर प्रणाली (CBT) मोड में कराने का फ़ैसला लिया है। इससे भविष्‍य में पेपर लीक जैसी समस्‍या से उबरने में सफलता मिलेगी।    

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message