Headlines

NEET UG से जुड़ा बड़ा अपडेट: अगले साल से CBT मोड में होगी नीट परीक्षा

सरकार किसी भी तरह से पेपर लीक और दूसरी गड़बड़ियों की संभावना को ख़त्‍म कर देना चाहती है।
  • 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी नीट परीक्षा
  • सरकार ने कहा कंप्यूटर आधारित प्रणाली ज़्यादा प्रभावी

अब OMR शीट नहीं

NEET UG की दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीख़ का ऐलान होते ही, एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। पेपर में हो रही गड़बड़‍ियों को देखते हुए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहा है, कि अगले वर्ष से होने वाली NEET परीक्षा OMR शीट के बजाए अब कंप्यूटर आधारित प्रणाली यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: NTA ने दोबारा होने वाली नीट परीक्षा की तारीख़ का किया ऐलान

अगले वर्ष CBT मोड में

यह फ़ैसला ऐसे समय लिया गया है, जब पूरे देश में NEET पेपर लीक होने से आक्रोश है। विद्यार्थी काफ़ी नाराज़ और गुस्‍से में हैं। पेपर लीक के बाद NEET की दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी, जिसमें क़रीब 23 लाख विद्यार्थी दोबरा इस परीक्षा के हिस्‍सा होंगे। साफ़ है, कि सरकार पिछली ग़लतियों से सीख लेकर पेपर CBT मोड में कराएगी, जिससे यही निष्‍कर्ष निकलता है, कि अब सरकार किसी भी तरह से पेपर लीक और दूसरी गड़बड़ियों की संभावना को ख़त्‍म कर देना चाहती है।

यह भी पढ़ें: क्‍या है NEET 2026 पेपर लीक का पूरा मामला, अब तक कितने हुए गिरफ़्तार?

7 दिन की कस्‍टडी में आरोपी

बता दें, कि NEET पेपर लीक का मामला CBI तक पहुंच गया है और वो दिन-रात एक करते हुए छानबिन कर रही है। इस पूछताछ के दौरान अबतक 7 लोगों की गिरफ़्तार हो चुकी है। पेपर लीक के तार महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान और हरियाणा से जुड़े हुए है। CBI इन आरोपियों के लिए अदालत से कस्‍टडी मांग ली है और कोर्ट ने इस पर मुहर लगाते हुए 7 दिन की कस्‍टडी की मंजूरी दे दी है।  

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message