Headlines

NEET UG 2026: NTA ने दोबारा होने वाली नीट परीक्षा की तारीख़ का किया ऐलान

दोबारा होने वाली NEET परीक्षा के लिए विद्यार्थि‍यों कोई अतिरिक्‍त फ़ीस नहीं देनी पड़ेगी और ना ही दोबारा आवेदन करने की ज़रूरत नहीं है।
  • 3 मई वाली नीट परीक्षा का हो गया था पेपर लीक
  • 23 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

CBI के पास है मामला

NEET की परीक्षा हाल ही में 3 मई को हुई थी, लेकिन बड़े पैमाने पर पेपर लीक होने से NTA ने इस परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद इसकी जांच के लिए पेपर ली मामले को CBI को सौंप दिया गया था। CBI पूरी गंभरीता से इसकी जांच कर रही है और अब तक इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामला: FAIMA ने नीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कौन-सी याचिका दायर की?

21 जून को आयोजित होगी NEET परीक्षा

पेपर रद्द होने के बाद NTA ने कहा था, कि विद्यार्थि‍यों के भविष्‍य और उनके हित को ध्‍यान में रखते हुए NEET की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। इस संदर्भ में NTA अब दोबरा NEET परीक्षा आयोजित करने जा रही है। NTA ने ऐलान किया है, कि 21 जून को देशभर में NEET UG की दोबारा परीक्षा होगी। इस दौरान NTA ने कहा है, कि ने उम्मीदवार और अभिभावक केवल आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा करें।

यह भी पढ़ें: क्‍या है NEET 2026 पेपर लीक का पूरा मामला, अब तक कितने हुए गिरफ़्तार?

NTA उठाएगी ख़र्च

NTA ने कहा है, कि दोबारा होने वाली NEET परीक्षा के लिए विद्यार्थि‍यों कोई अतिरिक्‍त फ़ीस नहीं देनी पड़ेगी और ना ही दोबारा आवेदन करने की ज़रूरत नहीं है। बता दें, कि इस परीक्षा का पूरा ख़र्च NTA उठाएगा। इस परीक्षा में क़रीब 23 लाख विद्यार्थि‍यों ने परीक्षा थी।  

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर हुई थी बैठक

बता दें, कि NEET से जुड़े मामले और परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में NEET से जुड़े हर पहलुओं और दोबारा होने वाली परीक्षा को कैसेप्रभावी ढंग से आयोजित की जाए इस पर चर्चा हुई। इस बैठक के अगले दिन ही दोबारा परीक्षा का ऐलान कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: NEET 2026: आख़‍िर क्‍यों नहीं रुक रहा पेपर लीक होने का सिलसिला?

FAIMA ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका

बता दें, कि NEET को लेकर सु्प्रीम कोर्ट में FAIMA ने एक याचिका भी दायर की गई थी, जिसमें NTA पर सवाल उठाते हुए कहा गया था, कि NEET परीक्षा की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली हाई पावर कमेटी करे और यह भी मांग रखी गई है, कि केंद्र सरकार या तो NTA में बदलाव करे या फ‍िर उसकी जगह तकनीकी रूप से मजबूत व स्वतंत्र परीक्षा एजेंसी तैयार करे।  

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message