Headlines

NEET पेपर लीक मामला: FAIMA ने नीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कौन-सी याचिका दायर की?

NTA जिस तरह लबातार पेपर कराने में विफ़ल रहा है और देशभर से आए दिन पेपर लीक होने की ख़बरे आती रहती हैं, उसके चलते अब NTA पर ही सवाल उठने लगे हैं।
  • पेपर लीक के बाद NTA पर उठे सवाल
  • CBI कर रही है मामले की जांच

परीक्षा की निगरानी करे सुप्रीम कोर्ट

NEET-UG पेपर लीक मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई है। यह याचिका फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) की ओर से दाख़‍िल की गई, जिसमें यह मांग रखी गई है, कि NEET परीक्षा की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली हाई पावर कमेटी करे।

यह भी पढ़ें: क्‍या है NEET 2026 पेपर लीक का पूरा मामला, अब तक कितने हुए गिरफ़्तार?

परीक्षा की धांधली को रोका जाए

NEET 2026 परीक्षा दोबारा कराने के आदेश दे दिए गए है, लेकिन दोबारा होने वाली परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़‍ियां ना हो और सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए इस याचिका में यह भी कहा गया है, कि कमेटी में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और फ़ॉरेंसिक साइंटिस्ट भी शामिल किए जाएं, जिससे किसी भी तरह की धांधली रोकी जा सके।

यह भी पढ़ें: NEET 2026: आख़‍िर क्‍यों नहीं रुक रहा पेपर लीक होने का सिलसिला?

NTA में किए जाएं बदलाव

नेशनल टेस्‍ट एजेंसी (NTA) जिस तरह लबातार पेपर कराने में विफ़ल रहा है और देशभर से आए दिन पेपर लीक होने की ख़बरे आती रहती हैं, उसके चलते अब NTA पर ही सवाल उठने लगे हैं। NTA की विफ़लताओं को देखते हुए इस याचिका में मांग रखी गई है, कि केंद्र सरकार या तो NTA में बदलाव करे या फ‍िर उसकी जगह तकनीकी रूप से मजबूत व नई स्वतंत्र परीक्षा एजेंसी तैयार करे, जिससे पेपर लीक को रोका जा सके और लाखों विद्यार्थियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

4 सप्‍ताह के बीच CBI रिपोर्ट करे पेश

FAIMA ने अपनी याचिका में यह भी कहा है, कि NEET पेपर लीक में CBI चार हफ़्तों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करे। यह भी मांग की गई है, कि जो रिपोर्ट पेश की जाए, उसमें जांच की प्रगति, गिरफ्तारियों के बारे में और आरोपियों पर अबतक क्‍या हुई कार्रवाई हुई इसकी पूरी जानकारी होना चाहिए। फिलहाल याचिका केवल दायर हुई है और मामले की सुनवाई अभी सूचीबद्ध नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: NEET 2026: पेपर लीक मामले में CBI के हाथ लगे दो और आरोपी

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message