Headlines

CBSE 12th Result: कितने प्रतिशत बच्‍चे पास, कितने छात्रों ने हासिल किए 95 प्रतिशत अंक

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, 17.68 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
  • छात्राओं ने मारी फ‍िर बाज़ी
  • रिजल्‍ट में त्रिवेंद्रम ज़ोन सबसे आगे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने कई दिन के इंतज़ार के बाद कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की गईं थी। बता दें, कि छात्र रोल नंबर डालकर आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और उमंग ऐप पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

कितने विद्यार्थी हुए पास?

इस साल 17.68 लाख से अधिक विद्यार्थी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 15.7 लाख से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार का पास प्रतिशत 85.20 रहा, वहीं पिछले वर्ष 88.39 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। यानी पिछले साल के मुक़ाबले इस बार पास प्रतिशत कम रहा।

यह भी पढ़ें: CBSE 2026: 10वीं के परिणाम में लड़कियों ने मारी बाज़ी

छात्राएं फ‍िर आगे

इस बार भी छात्रों के मुक़ाबले छात्राओं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। दोनों के उत्‍तीर्ण प्रतिशत में 6.73 प्रतिशत का अंतर रहा। 17.68 लाख से अधिक विद्यार्थि‍यों में 82.13 प्रतिशत छात्र पास हुए, वहीं 88.86 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।   

कितने विद्यार्थी 95 प्रतिशत के पार?

इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में 17,113 छात्र 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में कामयागी हासिल की है। इसके अलावा 94 हज़ार से अधि‍क ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनकों 90 प्रतिशत से ज़्यादा मार्क्‍स मिले हैं।  

क्षेत्र के अनुसार रिजल्‍ट में कौन आगे?

क्षेत्र के अनुसार त्रिवेंद्रम ज़ोन उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थि‍यों में सबसे आगे रहा, यहां 95.62 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। दूसरे नंबर पर चेन्नई 93.84 प्रतिशत, तीसरे स्‍थान पर बेंगलुरु 93.19 प्रतिशत, चौथे नंबर पर विजयवाड़ा 92.77 प्रतिशत और पांचवें नंबर पर दिल्ली वेस्‍ट में 92.34 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। इसके बाद दिल्ली ईस्‍ट में 91.73, अहमदाबाद में 90.96 और गुरुग्राम में 88.45 प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किया घोषित,कशिश और अंशिका प्रथम

संस्थानों में केंद्रीय विद्यालयों का परिणाम सबसे बेहतर रहा। यहां 98.55 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, वहीं नवोदय विद्यालयों का पास प्रतिशत 98.47 रहा।

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message