Headlines

CBSE 2026: 10वीं के परिणाम में लड़कियों ने मारी बाज़ी

इस परीक्षा में 24 लाख 71 हज़ार से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
  • 93.70 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण हुए।
  • NEP 2020 के तहत अब साल में दो बार परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए। इस परीक्षा में 24 लाख 71 हज़ार से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 93.70 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए।

लड़कियों का परफ़ॉर्मेंस बेहतर रहा

इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां 92.69 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए, वहीं 94.99 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें: CBSE ने घोषित किए 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम

क्षेत्र के अनुसार परिणााम

क्षेत्र के अनुसार परिणामों में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, वहां 99.79 प्रतिशत छात्र पास हुए है, वहीं चेन्नई में 99.58 प्रतिशत, बेंगलुरु में 98.91 प्रतिशत, पश्चिमी दिल्ली में 97.45 प्रतिशत और पूर्वी दिल्ली में 97.33 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। केंद्रीय विद्यालयों में 99.57 प्रतिशत और जवाहर नवोदय विद्यालयों का रिजल्‍ट 99.42 प्रतिशत रहा।

NEP 2020

इस बार NEP 2020 की सिफारिशों के बाद CBSE की 10वीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जा रही है। दूसरी परीक्षा मई में होगी, जिसमें छात्रों को अपने परफ़ॉर्मेंस को सुधारने के मौक़े मिलेंगे। विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में सुधार का विकल्प दिया गया है। अंतिम मेरिट सर्टिफिकेट जून में दूसरी परीक्षा के परिणामों के बाद जारी किए जाएंगे।

More Posts

⚽🏅FIFA विश्व कप 2026: गोल्डन बॉल से गोल्डन बूट तक, किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड? पूरी विजेताओं की सूची

FIFA विश्व कप 2026 के सभी प्रमुख अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट देखें। गोल्डन बॉल, गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव, यंग प्लेयर और मैन ऑफ द मैच किसे मिला, जानिए।

⚽🏆FIFA विश्व कप फ़ाइनल 2026: एक्स्ट्रा टाइम में फ़ेरान टोरेस का गोल, स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीता ख़‍िताब

FIFA विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में विजयी गोल दागा।

नोएडा में ऑपरेशन Cy-Vajra का बड़ा एक्शन, 60 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 49 आरोपी गिरफ़्तार

नोएडा पुलिस के ऑपरेशन Cy-Vajra में 60 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ। 8 अवैध कॉल सेंटरों पर कार्रवाई के दौरान 49 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनमें एक नाइज़ीरियाई नागरिक भी शामिल है।

CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट कैसा रहा, कितना रहा पास प्रतिशत?

दूसरी बोर्ड परीक्षा कराने का उद्देश्य है, कि मुख्य परीक्षा में शामिल छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर मिल सके।

Send Us A Message