Headlines

पेट्रोल और डीज़ल के बढ़े दाम, CNG भी हुआ महंगा

दुनियाभर में कच्‍चे तेल की क़ीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन बावजूद इसके भारत में तेल की क़ीमतों में अब तक वृद्धि‍ नहीं हुई थी।
  • अंतर्राष्‍ट्रीय संकट से जूझ रही हैं तेल कंपनियां
  • कच्‍चे तेल के दाम बढ़ने से बढ़ी क़ीमत

ईरान-अमेरिका युद्ध से बढ़े कच्‍चे तेल के दाम

ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते दुनियाभर में कच्‍चे तेल की क़ीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन बावजूद इसके भारत में तेल की क़ीमतों में अब तक वृद्धि‍ नहीं हुई थी, वहीं दुनियाभर के देशों में तेल की क़ीमतें पहले से ही बढ़ी हुई हैं।

पेट्रोल व ड़ीजल में 3 रुपये की बढ़ोतरी

पिछले क़रीब 3 महीने से चल रहे ईरान-अमेरिका का फ‍िलहाल कोई समाधान नहीं दिख रहा और कच्‍चे तेल दाम आसमान छू रहे हैं, जिसका असर भारत की तेल कंपनियों पर भी हो रहा है। अब तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। तेल में 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल की क़ीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

य‍ह भी पढ़ें: एक बार फ‍िर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, आख़ि‍र क्‍यों बढ़ रही है क़ीमत?

कहां कितनी क़ीमत?

महानगरी मुंबई में पेट्रोल 106.68 रुपये और डीज़ल 93.14 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये और डीज़ल 95.13 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। साथ ही चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 103.77 रुपये, वहीं डीज़ल 95.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

शहर के अनुसार प्रति लीटर क़ीमत:

शहरपेट्रोल डीज़ल
दिल्ली97.77 रुपये90.67 रुपये
मुंबई 106.68 रुपये93.14 रुपये
कोलकाता 108.74 रुपये95.13 रुपये
चेन्नई 103.77 रुपये95.35 रुपये
पटना108.67 रुपये94.65 रुपये
बेंगलुरु106.17 रुपये94.10 रुपये
लखनऊ97.58 रुपये90.87 रुपये
जयपुर 108.19 रुपये93.43 रुपये
गोरखपुर97.80 रुपये 91.18 रुपये
हैदराबाद110.89 रुपये98.96 रुपये

CNG में 2 रुपये की बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ोतरी का असर CNG पर भी पड़ा है और अब CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए हैं। इससे दिल्‍ली में अब CNG की क़ीमत 79.09 रुपये पहुंच गई है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message