Headlines

IPL 2026: रन चेज़ मास्‍टर विराट कोहली का शतक, कोलकाता पस्‍त (RCB VS KKR)

कोहली की यह पारी देखने लायक थी और दो बार 0 पर आउट होने के बाद इस शतक से उन्‍हे काफ़ी शांति मिली होगी।
  • अंत तक डटे रहे विराट कोहली
  • जीत के साथ ही बेंगलुरु पहुंचा टॉप पर  

विराट कोहली का पिछले दो मैच से नहीं खुला था खाता

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच का मुक़ाबला किंग कोहली के नाम रहा। विराट कोहली ने KKR के ख़‍िलाफ़ 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्‍के शामिल थे। दरअसल विराट कोहली का बल्‍ला इस IPL सीज़न में अच्‍छा चला है, हालांकि पिछले दो मैच उनके लिए ख़राब रहे, जिनमें वो खाता भी नहीं खोल पाए थ। कोहली की यह पारी देखने लायक थी और दो बार 0 पर आउट होने के बाद उन्‍हे काफ़ी शांति मिली होगी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए विरोट कोहली मैन ऑफ़ द मैच चुने गए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: हैदराबाद की मुश्‍क़‍िल बने कगिसो रबाडा, 86 पर ढेर (GT VS SRH)

KKR का रन कम रह गया

बारिश से बाधित इस मैच में RCB ने अच्‍छा टॉस जीता और गेंदबाजी का फ़ैसला लिया। हालांकि बारिश का कुछ असर पिच पर नहीं दिखा और गेंदबाजों के लिए इसमें ज़्यादा कुछ नहीं दिखा। दोनों टीमों के सिर्फ़ चार-चार विकेट ही गिरे। बावजूद इसके कह सकते हैं RCB ने सटीक गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को 192 रन ही बनाने दिए और 200 के अंदर रोक लिया, वो भी तब जब उसके 6 विकेट हाथ में थे। अंगक्रिस रघुवंशी के 71 और रिंकू सिंह के 49 रन की बदौलत KKR इतने रन बना सकी।

अकेले अंत तक डटे रहे विराट कोहली

193 रन का पीछा करने उतरी RCB ने धैर्य और सूझबूझ के साथ खेलते हुए यह लक्ष्‍य 5 गेंद शेष रहते ही हास‍िल किया और 6 विकेट से जीत हासिल की। इस लक्ष्‍य तक पहुंचने में मुख्‍य भूमिका रही किंग विराट कोहली की, जो अंत तक 105 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा देवदत्‍त पडिक्कल ने भी कोहली का साथ देते हुए 39 रन का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही 2025 IPL की विजेता टीम पॉइंट्स टेबल पर एक बार फ‍िर टॉप पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: दिल्‍ली का जज्‍़बा, धर्मशाला में दी पंजाब को शिकस्‍त (PBK VS DC)

KKR ने 2 अहम कैच छोड़े

हालांकि KKR की फ़‍िल्‍डिंग‍ ख़राब रही और एक बार विराट कोहली का और एक आसान कैच देवदत्‍त पडिक्कल का छोड़ दिया। ये दोनों कौच कोलकाता को बड़े महंगे पड़े और दनके हाथों से मैच भी छूट गया। ख़ासतौर पर विराट कोहली को कैच सबसे महंगा पड़ा।

Photo Credit: IPL

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message