Headlines

NEET 2026: पेपर लीक मामले में CBI के हाथ लगे दो और आरोपी

पेपर लीक के तार महाराष्‍ट्र से लेकर राजस्‍थान और गुरुग्राम तक फ़ैले हुए हैं, जिसकी छानबीन करने में CBI जुटी है।
  • इससे पहले 5 आरोपी हो चुके है गिरफ़्तार
  • कोर्ट ने आरोपियों की कस्‍टडी को दी मंजूरी

देशभर के 14 जगहों पर तलाशी, 2 गिरफ़्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) लगातार NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले की लगातार छानबीन करने में जुटी है। CBI इस मामले में 5 लोगों को पहले ही हिरासत में ले चुकी है। पिछले 24 घंटो में CBI ने देशभर के 14 जगहों पर तलाशी की, जिसके बाद 2 और आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान धनंजय लोखंडा और मनीषा वाघमारे के रूप में हुई है।   

यह भी पढ़ें: क्‍या है NEET 2026 पेपर लीक का पूरा मामला, अब तक कितने हुए गिरफ़्तार? 

5 आरोपियों की कोर्ट में पेशी

बता दें, कि CBI ने इस मामले में गिरफ़्तार किए गए 5 आरोपियों को गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल सीबीआई जज अजय गुप्ता के सामने पेश किया गया। सुनवाई के दौरान ब्‍यूरो ने अदालत से आरोपियों की कस्टडी मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। 

आरोपियों को 7 दिन की कस्‍टडी

बता दें, कि कोर्ट ने CBI को आगे की पूछताछ के लिए 5 आरोपियों की 7 दिन की कस्टडी की मंजूरी दे दी है। इन 5 आरोपियों की पहचान नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मंगिलाल बीवाल, विकास बीवाल और दिनेश बीवाल और गुरुग्राम के यश यादव के रूप में हुई है। पेपर लीक के तार महाराष्‍ट्र से लेकर राजस्‍थान और गुरुग्राम तक फ़ैले हुए हैं।  

यह भी पढ़ें: NEET 2026: आख़‍िर क्‍यों नहीं रुक रहा पेपर लीक होने का सिलसिला?

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message