Headlines

आख़‍िरकार पकड़ा गया NEET 2026 पेपर लीक का मास्‍टरमाइंड, इसके बारे में जानकर चौक जाएंगे आप!

  • पूणे से गिरफ़्तार हुआ इस खेल का रचयिता
  • NTA की घोषणा 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

अपना ही निकला दागी

CBI ने आख़‍िरकार NEET 2026 का पेपर लीक करने और लाखों विद्यार्थि‍यों के भविष्‍य के साथ खि‍लवाड़ करने वाले मुख्‍य आरोपी पी वी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ़्तार कर लिया है। यह और कोई नहीं बल्‍कि के‍मिस्‍ट्री (रसायन विज्ञान) का लेक्‍चरर और NTA की ओर से इस परीक्षा प्रक्र‍िया में शामिल था और इस आरोपी की नीट प्रश्‍नपत्रों तक पहुंच थी।  

यह भी पढ़ें: क्‍या है NEET 2026 पेपर लीक का पूरा मामला, अब तक कितने हुए गिरफ़्तार?

7 आरोपी पहले हुए थे गिरफ़्तार

पेपर लीक का यह तार दूर तक फ़ैला हुआ था, जिसमें जयपुर से एक ही परिवार के 3 लोग मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल और विकास बिवाल शामिल थे। इसके अलावा नासिक से शुभम खैरनार और गुरुग्राम से यश यादव मुख्‍य रूप से शामिल थे। इन 5 आरोपियों के अलावा CBI की आगे की छानबिन में महाराष्‍ट्र के दो और आरोपी धनंजय लोखंडा और मनीषा वाघमारे को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें: NEET UG से जुड़ा बड़ा अपडेट: अगले साल से CBT मोड में होगी नीट परीक्षा

CBI ने मांगी थी आरोपियों की कस्‍टडी

इन सबके तार आपस में जुड़े होने के कारण CBI ने कोर्ट में इनकी कस्‍टडी मांगी थी, जिसके बाद अदालत ने इन आरोपियो को पूछताछ के लिए 7 दिन की कस्‍टडी में भेज दिया था। CBI ने बताया है, कि दो आरोपी धनंजय लोखंडा और मनीषा वाघमारे को ट्रांजिट रिमांड के लिए पुणे की अदालत में पेश किया जाएगा और उसके बाद दिल्ली की अदालत में ट्रांस्‍फ़र किया जाएगा।

CBI लगातार इनसे पूछताछ कर रही है और कई जगहों पर छानबिन भी कर रही थी। छानबिन में CBI को कई आपत्तिजनक डॉक्‍सूमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मोबाइल फोन मिले, जिनको जब्‍त कर लिया गया।    

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामला: FAIMA ने नीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कौन-सी याचिका दायर की?

30 लाख रुपये में ख़रीदा गया NEET 2026 पेपर  

इस पेपर लीक के लिय बिवाल परिवार ने अपने बेटे विकास बिवाल के लिए 30 लाख रुपये में इसे ख़रीदा था, जिसके बाद धीरे-धीरे यह अन्‍य छात्रों में भी फ़ैल गया। बता दें, कि नीट 2026 का प्रश्‍नपत्र नासिक के शुभम खैरनार ने 10 लाख रुपये में ख़रीदा था और गुरुग्राम के यश यादव को 15 लाख में बेचा। इसी यश यादव ने बिवाल परिवार को 30 लाख रुपये में पेपर बेचा था।    

शुभम खैरनार को कुलकर्णी ने दिया था प्रश्‍नपत्र

इन पांचों की गुथ्‍ती सुलझने के बाद CBI यह पता लगाने में लगी थी, कि शुभम खैरनार के पास पेपर कहां से आया? पूछताछ के बाद इस सबके पीछे के मास्‍टरमाइंड पी वी कुलकर्णी का पता चला, जो इस परीक्षा NTA की तरफ़ से शामिल था। यह पेशे से केमेस्‍ट्री का लेक्‍चरर भी है।  CBI ने बताया है, कि दो आरोपी धनंजय लोखंडा और मनीषा वाघमारे को ट्रांजिट रिमांड के लिए पुणे की अदालत में पेश किया जाएगा और उसके बाद दिल्ली की अदालत में ट्रांस्‍फ़र किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: NEET 2026: आख़‍िर क्‍यों नहीं रुक रहा पेपर लीक होने का सिलसिला?

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message