Headlines

IPL 2026: मुंबई के संकटमोचन बने तिलक वर्मा, पंजाब की मुश्‍‍क़िल बढ़ी (PBK VS MI)

मुंबई अगर पंजाब को हरा पाई है, उसके पीछे तिलक वर्मा की खेली गई शानदार पारी है।
  • 6 विकेट से जीती मुंबई
  • पंजाब की लगातार 5वीं हार

मुंबई के योद्धा तिलक वर्मा

धर्मशाला के मैदान में पंजाब किंग्‍स (PBK) को लगातार दूसरी हार मिली है और इस बार उसे मुंबई इंडिसन्‍स (MI) के हाथों शि‍कस्‍त मिली है, जिसके मुख्‍य योद्धा रहे तिलक वर्मा। मुंबई अगर पंजाब को हरा पाई है उसके पीछे तिलक वर्मा की खेली गई 33 गेंदों में 75 रन की नाबााद पारी है। इस पारी में उन्‍होंने 6 चौके और 6 छक्‍के लगाए। तिलक वर्मा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रन चेज़ मास्‍टर विराट कोहली का शतक, कोलकाता पस्‍त (RCB VS KKR)

पंजाब ने बनाए 200 रन

टॉस हारकार पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाए, जिसमें प्रभसिमरन सिंह के 57 रन काफ़ी अहम थे। इसके अलावा इस मैच में खेल रहे अज़्मतुल्‍लाह ओमरज़ई के 38 ने भी 200 के आंकड़े को छूने में काफ़ी मदद की। इसके अलावा कोई ज़्यादा बड़े स्‍कोर नहीं बनाए गए।

सटीक रही शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी

मुंबई की गेंदबाज़ी में शार्दुल ठाकुर ख़ुब चमके और 4 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा दीपक चहर ने भी 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। मुंबई की गेंदबाजी ने पंजाब को 200 के आगे नहीं बढ़ने दिया, जिसे इस ग्राउंड को देखते हुए गेंदबाजी अच्‍छी कही जा सकती है।

एक छोर से तिलक वर्मा

201 रनों का पीछा करने उतरी MI ने अच्‍छी और तेज़ शुरुआत की। सलामी बल्‍लेबाज रेयान रिकेल्‍टन और रोहित शर्मा ने पहले 6 ओवर में 59 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 48 रन की अहम पारी खेली। अच्‍छी शुरुआत के बावजूद मुंबई के 3 लगातार अंतराल पर विकेट गिर गए और मुंबई पर प्रेशर आ गया। इसी बीच क्रीज़ पर तिलक वर्मा मौजूद थे, जो पूरे धैर्य के साथ पंजाब की गेंदबाजी का सामना करते रहे और उनके साथ खड़े थे शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड। दोनों के बीच हुई 61 रन की पारी ने मुंबई को मैच में वापस ला दिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: हैदराबाद की मुश्‍क़‍िल बने कगिसो रबाडा, 86 पर ढेर (GT VS SRH)

तिलक वर्मा के साथ विल जैक्‍स

तिलक वर्मा शुरू से अंत तक क्रीज़ पर जमे रहे। मैच में टर्निंग पॉइंट तब आया जब 16वें ओवर यजुवेंद्र चहर की 6 गेंदों में 20 रन जुटा लिए। इसके बाद मुंबई को 24 गेंदों में 52 रन की ज़रूरत थी। तिलक वर्मा ने जज़्बा दिखाते हुए यह रन 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इसमें विल जैक्‍स के 10 गेंदों में खेली गई 25 रन की पारी पंजाब के लिए भारी पड़ गई।

Photo Credit: IPL

More Posts

खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? 10 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला

अब 10 जुलाई का इंतज़ार सभी को है, कि आख़‍िर न्‍यायालय खान सर को लेकर क्‍या फ़ैसला सुनाती है?

अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर

IPL में हमने देखा था, कि 250 रन बनाकर भी टीम सेफ़ महसूस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में 202 का लक्ष्‍य कहीं ज़्यादा आसान लग रहा होगा, लेकिन

PM मोदी ने जकार्ता से किया बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस

IIM बेंगलुरु भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रमुख क़दम है। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?

आस्‍था और विश्‍वास की चोरी में आज देश जानना चाहता है, कि ये आख़‍िर हुआ कैसे?

Send Us A Message