Headlines

NEET पेपर लीक मामले में मनीषा मंधारे को मिली CBI रिमांड, किया था बायोलॉजी का पेपर लीक

CBI पूछताछ और छानबिन के बाद यह बात सामने आई थी, कि मनीषा गुरुनाथ मंधारे ने बायोलॉजी का पेपर लीक कराने में मुख्‍य भूमिका निभाई थी।
  • NTA सदस्‍य ने लीक किया था बायोलॉजी पेपर
  • वरिष्ठ बॉटनी शिक्षिका है मनीषा मंधारे

आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे को 14 दिन की सीबीआई रिमांड

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे को 14 दिन के CBI रिमांड में भेज दिया है। CBI ने NTA सदस्‍य मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्‍ली से गिरफ़्तार किया था। पूछताछ और छानबिन के बाद यह बात सामने आई थी, कि मनीषा गुरुनाथ मंधारे ने बायोलॉजी का पेपर लीक कराने में मुख्‍य भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: क्‍या है NEET 2026 पेपर लीक का पूरा मामला, अब तक कितने हुए गिरफ़्तार? 

NTA की विषेशज्ञ शि‍क्षक है मनीषा मंधारे

CBI के अनुसार, मनीषा NTA की विषेशज्ञ शि‍क्षि‍का थीं और उन्होंने प्रश्नपत्रों के अनुवाद व तैयारियों में अहम भूमिका निभाई थी और पेपर लीक कर अपने आरोपी सहयोगियों के साथ साझा किया था। शि‍क्षि‍का को NEET 2026 परीक्षा के लिए NTA ने विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया था, जिसकी पहुंच बायोलॉजी के प्रश्‍नपत्र तक थी।14 मई को पेपर लीक मामले में पुणे से गिरफ़्तार हुई मनीषा वाघमारे का भी अहम रोल है। बता दें, कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद आगे की जांच के लिए दिल्ली लाया गया है।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: NTA ने दोबारा होने वाली नीट परीक्षा की तारीख़ का किया ऐलान

NTA सदस्‍य व के‍मिस्‍ट्री लेक्‍चरर पी वी कुलकर्णी भी गिरफ़्तार

इससे पहले CBI ने NTA के एक और सदस्‍य व के‍मिस्‍ट्री लेक्‍चरर आरोपी पी वी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ़्तार किया था। इसकी पहुंच भी NEET प्रश्‍नपत्रों तक थी। CBI ने इस मामले में एक ही परिवार के तीन लोग मांगीलाल जयपुर बिवाल, दिनेश बिवाल और विकास बिवाल, नासिक से शुभम खैरनार और गुरुग्राम से यश यादव को गिरफ़्तार किया था। इन 5 आरोपियों को भी राउज एवेन्‍यू कोर्ट ने 7 दिन के रिमांड में भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: NEET 2026: आख़‍िर क्‍यों नहीं रुक रहा पेपर लीक होने का सिलसिला?  

महाराष्‍ट्र के 2 और आरोपी पकड़े गए

इसके बाद महाराष्‍ट्र से धनंजय लोखंडा और मनीषा वाघमारे नाम के 2 और आरोपि‍यों को CBI ने गिरफ़्तार किया था। पेपर लीक के तार महाराष्‍ट्र से लेकर राजस्‍थान और गुरुग्राम तक फ़ैले हुए हैं। CBI ने देशभर के 6 स्थानों पर छापेमारी की जहां से उन्‍हें लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक डॉक्‍यूमेंट्स और परीक्षा से जुड़े दूसरे सामान मिले, जिनको जब्त कर लिया गया है, जिनकी जांच जारी है। पेपर लीक मामले में 12 मई को शिक्षा विभाग ने लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई थी, जो NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक से जुड़ी है।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: आख़‍िरकार पकड़ा गया NEET 2026 पेपर लीक का मास्‍टरमाइंड, इसके बारे में जानकर चौक जाएंगे आप!

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message