Headlines

NEET UG पेपर लीक में अपने ही गद्दार, पुणे की वरिष्ठ शिक्षिका गिरफ़्तार

इससे पहले CBI ने NEET 2026 का पेपर लीक करने मुख्‍य आरोपी पी वी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ़्तार कर लिया था। यह के‍मिस्‍ट्री (रसायन विज्ञान) का लेक्‍चरर है।
  • मास्‍टरमाइंड पी वी कुलकर्णी पूणे से हो चुका है गिरफ़्तार
  • दोनों NTA के निकले सदस्‍य

NTA के गद्दार

जब अपने ही गद्दार हों, तो किसी और से क्‍या उम्‍मीद ही की जा सकती है। NEET UG की परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुए पेपर लीक में यही बात सामने आ रही है। पेपर लीक मामले में हुई गिरफ़्तारी से यह बात साफ़ हो जाती है, कि प्रश्‍नपत्र को लीक कराने में नेशनल टेस्‍ट एजेंसी (NTA) के सादस्‍यों का ही हाथ है।

यह भी पढ़ें: आख़‍िरकार पकड़ा गया NEET 2026 पेपर लीक का मास्‍टरमाइंड, इसके बारे में जानकर चौक जाएंगे आप!

बॉटनी की शिक्षिका गिरफ़्तार

इस मामले में CBI ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पुणे की एक वरिष्ठ बॉटनी शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मांढरे को दिल्‍ली से गिरफ़्तार कर लिया है। मनीषा को NEET 2026 परीक्षा के लिए NTA ने विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया था। पूछताछ और छानबिन के बाद यह बात सामने आई है, कि इस शिक्षिका के पास बॉटनी और जूलॉजी विषयों के प्रश्नपत्र तक पहुंच थी।

क्‍या किया था मनीषा गुरुनाथ मांढरे ने?

इस कड़ी में भी पुणे, महाराष्‍ट्र से गिरफ़्तार हुई मनीषा वाघमारे जुड़ी हुई हैं। बॉटनी शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मांढरे ने पुणे की मनीषा वाघमारे के माध्‍यम ये NEET परीक्षा के लिए कुछ उम्मीदवारों को चुना और अपने घर पर ही स्‍पेशल कोचिंग कक्षाएं चलाईं। इस दौरान उन्‍होंने बॉटनी और जूलॉजी के सवाल छात्रों के साथ साझा किए और उनसे नोट करवाया। 3 मई 2026 को हुए NEET परीक्षा में इनमें से ज़्यादातर सवाल मि‍लते-जुलते पाए गए।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: क्‍या है NEET 2026 पेपर लीक का पूरा मामला, अब तक कितने हुए गिरफ़्तार?   

मास्‍टरमाइंड पी वी कुलकर्णी हो चुका है गिरफ़्तार

इससे पहले CBI ने NEET 2026 का पेपर लीक करने मुख्‍य आरोपी पी वी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ़्तार कर लिया है। यह के‍मिस्‍ट्री (रसायन विज्ञान) का लेक्‍चरर था। यह भी NTA की ओर से इस परीक्षा प्रक्र‍िया में शामिल था और इस आरोपी की नीट प्रश्‍नपत्रों तक पहुंच थी। CBI ने इस पेपर लीक मामले में पहले 7 गिरफ़्तारी की थी, जिनके तार महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान और हरियाणा से जुड़े हैं।                   

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message