Headlines

IPL 2026: मिशेल मार्स के बल्‍ले ने चेन्‍नई को किया परेशान (LSG VS CSK)

मार्स ने कंबोज की पहली चार गेंदों पर 4 छक्‍के लगाए, जो इस मैच का ख़ास पल रहा।
  • लखनऊ की 7 विकेट से आसान जीत
  • चेन्‍नई के लिए आगे की राह हुई मुश्‍क़ि‍ल

मिशेल मार्श ने लगाए 4 गेंदों में 4 छक्‍के

लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में मिशेल मार्स का बल्‍ला जमकर बोला और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) की मुश्‍क़‍िले बढ़ा गया। मार्स ने 7 छक्‍कों और 11 चौकों की मदद से 38 गेंदो में 90 रन बनाए और रन आउट होने के चलते अपने शतक से 10 रन से चूक गए। अंशुल कंबोज जब इंनिंग का 5वां ओवर करने आए तब मिशेल मार्स स्‍ट्राइक पर थे। इस ओवर में मार्स ने कंबोज की पहली चार गेंदों पर 4 छक्‍के लगाए, जो इस मैच का ख़ास पल रहा। मैन ऑफ़ द मैच उनके नाम रहा।  

यह भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई के संकटमोचन बने तिलक वर्मा, पंजाब की मुश्‍‍क़िल बढ़ी (PBK VS MI)

कार्तिक शर्मा की जुझारू बल्‍लेबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी को फ़ैसला किया और CSK को 187 के स्‍कोर पर रोक दिया। कार्तिक शर्मा की 71 रन की पारी के बदौलत CSK इस स्‍कोर पर पहुंच पाया। इसके अलावा शि‍वम दुबे ने 16 गेंदों में 32 और डेवाल्‍ड ब्रेविस ने 25 रन का योगदान दिया। LSG की तरफ़ से आकाश महाराज सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

मिशेल मार्श और जोश इंगलिस के बीच 135 की साझेदारी

188 रन का पीछा करने उतरी LSG की शुरुआत ज़बरदस्‍त रही और सलामी बल्‍लेबाज मिशेल मार्श व जोश इंगलिस ने 135 रन की साझेदारी कर CSK की जीत की उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया। इंगलिय ने जंहा 36 रन बनाए, वहीं मार्श ने 90 रन की विजयी पारी खेली। इसके बाद बचा हुआ काम निकलस पूरन ने 17 गेंदों में 32 रन बना कर किया और इस मैच को एकतरफ़ा बनाते हुए 7 विकेट से जीत लिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रन चेज़ मास्‍टर विराट कोहली का शतक, कोलकाता पस्‍त (RCB VS KKR)

अंशुल कंबोल ने 10 गेंदों में पिटवाए 52 रन

CSK की गेंदबाजी में अंशुल कंबोज कमजोर कड़ी साबित हुए। कंबोज ने अपने पहले ओवर में 11 रन दिए थे, लेकिन दूसरे ओवर में उन्‍होंने 28 रन दे डाले, जिसमें मार्श के बल्‍ले से पहली 4 गेंदों में 4 छक्‍के शामिल हैं। इसके बाद 17वें ओवर में कंबोज को गेंदबाजी थमाई गई। उन्‍होंने अपने तीसरे ओवर में एक बार फ‍िर पहली 4 गेंदों में 4 छक्‍के पिटवाए। उन्‍होंने 16 गेंदों में 63 रन दे डाले।    

Photo Credit: IPL

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message