Headlines

NEET पेपर लीक मामले में भौतिकी लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार को CBI रिमांड

जब संस्‍था में बैठे लोग ही विश्‍वासघात करेंगे, तो यक़ीन किस पर किया जाए। इस तरह से सरकारी परीक्षा की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठने लगेंगे।
  • मनीषा Physics अनुवादक के रूप में कार्यरत थी
  • 22 मई को हुई थी गिरफ़्तार

सरकारी परीक्षा की विश्वसनीयता पर ही सवाल

NEET पेपर लीक मामले में हो रही CBI जांच से यह तो साफ़ है, कि संस्‍था के अंदर बैठे या उससे जुड़े लोग किस हद तक जा सकते हैं। जब संस्‍था में बैठे लोग ही विश्‍वासघात करेंगे, तो यक़ीन किस पर किया जाए। इस तरह से सरकारी परीक्षा की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठने लगेंगे। एक विद्यार्थी एक सरकारी परीक्षा पास करने के लिए दिन-रात एक करता है और लाखों की पूंजी लगाकर वर्षों तक तैयारी करने के बाद जब पेपर लीक होता है, तो उसके सारे अरमानों पर पानी फ‍िर जाता है। उसे ऐसा महसूस होता है, कि उसके साथ किसी ने धोखा किया है और धोखा देने वाले वहीं हैं, जिनकों भरोसे के साथ ज़‍िम्‍मदारीकी कुर्सी दी जाती है, लेकिन ये लोग चंद पैसों के लालच में इनके परिश्रम को मजाक बना देते हैं।

यह भी पढ़ें: NEET UG पेपर लीक में अपने ही गद्दार, पुणे की वरिष्ठ शिक्षिका गिरफ़्तार

मनीषा हवलदार को 6 दिन की CBI रिमांड

धीरे-धीरे NEET पेपर लीक मामले में CBI जांच के बाद चौंकाने वाले ख़ुलासे हो रहे हैं, क्‍योंकि इस पेपर लीक में NTA से जुड़े सदस्‍य ही आरोपी बनते जा रहे हैं। इस कड़ी में अब पूणे की रहने वाली भौतिकी (Physics) लेक्‍चरर मनीषा संजय हवलदार का नाम सामने आया है, जिसे 22 मई को गिरफ़्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद विशेष न्‍यायाधीश अजय गुप्‍ता ने CBI की याचिका को अनुमति दी थी, जिसमें आरोपी से हिरासत में पूछताछ की मांग की गई थी। बता दें, कि मनीषा हवलदार को पूछताछ के लिए दिल्‍ली की अदालत ने 6 दिन के CBI रिमांड में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: क्‍या है NEET 2026 पेपर लीक का पूरा मामला, अब तक कितने हुए गिरफ़्तार?   

अनुवादक के रूप में थी कार्यरत  

CBI की जांच में सामने आया है, कि अनुसार मनीषा NEET परीक्षा के लिए ट्रास्‍लेटर के रूप में कार्यरत थी, जो पुणे के सेठ हीरालाल सर्राफ विद्यालय से जुडी थी। मनीषा हवलदार ने कथित रूप से दूसरे आरोपि‍यों को अनुवाद के लिए भौतिकी के प्रश्‍नपत्र दिए थे। जांच एजेंसी ने मनीषा को NEET भौतिकी प्रश्‍नपत्रों के कथित लीक मामले में एक मुख्‍य कड़ी बताया।

यह भी पढ़ें: आख़‍िरकार पकड़ा गया NEET 2026 पेपर लीक का मास्‍टरमाइंड, इसके बारे में जानकर चौक जाएंगे आप!

आने वाले दिनों में CBI की जांच चौंका सकते हैं

इससे पहले भी के‍मिस्‍ट्री (रसायन विज्ञान) लेक्‍चरर पी वी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ़्तार किया गया था, जिस पर के‍मिस्‍ट्री का पेपर लीक कराने का आरोप था। इसके बाद मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्‍ली से हिरासत में लिया गया था, जिस पर आरोप है, कि बायोलॉजी का पेपर लीक कराने में मुख्‍य भूमिका निभाई थी। ये सभी टेस्‍ट एजेंसी की संस्‍था से जुड़े व्‍यक्‍ति है। CBI जिस तरह से NEET पेपर लीक मामले का पर्दाफ़ाश कर रही है, इससे पता चलता है, कि आगे पेपर लीक से जुड़ी और भी बडें ख़ुलासे होने है, जो चौंका देने वाले होंगे।    

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message