- पीएम मोदी दो देशों की यात्रा पूरी कर भारत रवाना
- उज़्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा पर थे नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों का दौरा पूरी कर भारत के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस यात्रा के पहले चरण में नरेंद्र मोदी उज़्बेकिस्तान गए। इसके बाद यात्रा का दूसरा पड़ाव किर्गिस्तान रहा, जहां उन्होंने SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। SCO शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, कि आतंकवाद पर दोहरा मापदंड नहीं चलेगा।
यह भी पढ़ें: G-7 समिट के विशेष आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राष्ट्रपति की पत्नी को दिए ये ख़ास तोहफ़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की पत्नी को बनारसी सिल्क स्टोल के साथ संगमरमर की इनले कास्केट भेंट की। यह ख़ास तोहफ़ा भारत की दो प्रतिष्ठित हस्तशिल्प परंपरा आगरा की संगमरमर कला और वाराणसी की प्रसिद्ध रेशम बुनाई का खूबसूरत संगम है। बनारसी सिल्क स्टोल गहरे नीले रंग की पृष्ठभूमि पर खूबसूरत पैस्ले डिज़ाइन और जरी के काम से सजा है।

यह भी पढ़ें: शीर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बहुत कुछ बयां करती है 12 वर्ष की ये लंबी यात्रा
उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति को यादगार भेंट
साथ ही नरेंद्र मोदी ने उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति को भी ख़ास और यादगार तोहफ़ा दिया। राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव को पीएम मोदी ने ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव की मूल हस्तलिखित स्कोरशीट भेंट की। यह स्कोरशीट 2025 में गोवा में हुए FIDE वर्ल्ड कप फ़ाइनल में उनकी ऐतिहासिक जीत की अनमोल स्मृति है। उज़्बेकिस्तान के सिंदारोव ने फ़ाइनल में चीन के वेई यी को हराकर FIDE वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया था। इस मूल स्कोरशीट में गोवा में खेले गए उस यादगार फ़ाइनल की चालों को सिंदारोव की अपनी लिखावट में संरक्षित किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान ‘ओली दराजली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया गया थाा। इस सम्मान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव और उज्बेकिस्तान की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के दूरदर्शी नेतृत्व और भारत के प्रति उनकी मित्रता की सराहना करते हुए कहा, कि दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत हुए हैं और नई ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं।






