Headlines

नेपाल में फ़्लैश फ़्लड से तबाही, मरने वालों की संख्‍या 1,100 के पार, 4 हज़ार लोग अब भी लापता

इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि यह बाढ़ कितना भयानक था, जो देखते ही देखते हज़ारों लोगों की जान ले गया।
  • अबतक 163 भारतीय बचाए गए
  • 6,541 लोगों को सुरक्षित निकाले गए

एक हफ़्ते पहले  नेपाल में आए विनाशकारी फ़्लैश फ़्लड में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 1,100 से अधिक पहुंच गई है, जबकि 4 हज़ार से ज़्यादा लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि यह बाढ़ कितना भयानक था, जो देखते ही देखते हज़ारों लोगों की जान ले गया।

यह भी पढ़ें: यूपी के चित्रकूट में मंदाकिनी ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड, बाढ़ से भारी तबाही

नेपाल में कहां कितनी मौतें

नेपाल पुलिस के अनुसार, मरने वालों में चितवन से 348, नवलपरासी ईस्ट से 217, नवलपरासी वेस्ट से 190, नुवाकोट से 155, गोरखा से 66, धाडिंग से 59, रसुवा से 45 और तनाहु से 38 शव बरामद किए गए हैं। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। अब तक 95 शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं।

Nuwakot: (Photo: Xinhua/Liu Tian)

6,541 लोगों का रेस्‍क्‍यू, 4,858 लापता

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों ने अब तक प्रभावित इलाकों से 6,541 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है, वहीं 4,858 लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है। नेपाल पुलिस ने 911 अज्ञात शवों का विवरण अपनी वेबसाइट पर अपलोड भी किया है, ताक़‍ि लापता लोगों के परिजनों को पहचान में मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या 900 से अधि‍क हुई

7,912 पुलिसकर्मी बचाव कार्य में तैनात

बाढ़ से तबाही इतनी ज़्यादा हुई है, कि बचावकर्मियों को लापता लोगों की तलाशी करने में काफ़ी दिक्‍़क़ते आ रही हैं। बावजूद इसके तलाशी, बचाव, राहत वितरण और बरामद शवों के प्रबंधन के लिए 7,912 पुलिसकर्मी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत व बचाव का काम कर रहे हैं। पुलिस टीमें जोखिम वाले इलाक़ों से परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ मलबे से बंद सड़कों को खोलने और स्थानीय प्रशासन व लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।

151 भारतीय नागरिक चीन से रवाना

विदेश मंत्रालय ने कहा, कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच 5 और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इसके साथ ही अब तक बचाए गए भारतीयों की कुल संख्या बढ़कर 163 हो गई है। मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी, कि मंगलवार को 151 भारतीय नागरिक चीन से रवाना हुए। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय टीम ने आधुनि‍क तरीक़ों और अस्थायी तैरने वाले फ़्लोट्स का उपयोग कर सुरंग के और अंदर तक पहुंचने में सफलता हासिल की। टीम आगे भी अभियान जारी रखेगी और सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास करेगी।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message