- 100 से 125 साल पुराना था मंदिर
- भारत ने पाकिस्तान सरकार से मांगा जवाब
पाकिस्तान में एक बार फिर हिंदू मंदिर पर हमला भारत को आहत करने का कार्य किया है। यह बात कोई नई नहीं है, जब पाकिस्तान ने भारत को चोट पहुंचाने का काम किया है, इतिहास गवाह है, कि पाकिस्तान हमेंशा भारत पर पीठ पीछे वार करता रहा है। जवाब में भारत ने हमेंशा करारा जवाब दिया है। वह भारत से कभी जीत नहीं पाया है और यह चिढ़ उसे परेशान करती रहती है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: किस आतंकी के खिलाफ NIA कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वॉरंट?
आदत नहीं बदलना चाहता पाकिस्तान
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा। वो लगातार भारत को आहत करने से नहीं चूक रहा। पाकिस्तान में आतंक ने इस क़दर पैर पसार लिया है, कि आज भारत और पाकिस्तान दुश्मन की तरह आमने-सामने हैं। पाकिस्तान पिछले कई वर्षों में भारत में आतंकी हमले जैसा घिनौना कृत्य करता रहा है। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान को हमेंशा धूल चटाई है, लेकिन पाकिस्तान अपनी आदत बदलना नहीं चाहता।
सदियों पुराना मंदिर नष्ट
भारत सरकार ने पाकिस्तान के नारोवाल ज़िले के सिराज गांव में स्थित 100 से 125 वर्ष पुराने ऐतिहासिक हिंदू मंदिर के कथित विध्वंस की ख़बरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे अल्पसंख्यक समुदाय के पूजा स्थल के ख़िलाफ़ निंदनीय कृत्य करार देते हुए कहा, कि भारत ने सदियों पुराने मंदिर के नष्ट किए जाने को गंभीरता से संज्ञान में लिया है।
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक असुरक्षित
प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, कि मंदिर की सुरक्षा करने में पाकिस्तानी अधिकारियों की कथित उदासीनता और विफलता चिंताजनक है। उन्होंने कहा, कि ऐसी घटनाएं पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की लगातार असुरक्षा और उनके धार्मिक स्थलों और धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन की गंभीर स्थिति को दर्शाती हैं। भारत ने पाकिस्तान सरकार से इस घटना की त्वरित और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा मंदिर नष्ट किए जाने के पीछे ज़िम्मेदार लोगों से जवाब भी मांगा है।






